फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Beware of hackers in bhadohi

हैकरों से रहें सावधान, वरना हो जाएंगे शिकार

Fri, 21 Feb 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Beware of hackers in bhadohi
ज्ञानपुर। इंटरनेट के संसार में मामूली चूक काफी कष्टकारी हो सकती है। हैकरों की नजर आपके बैंक अकाउंट पर है। फेसबुक, मैसेंजर को हैक कर बीमारी और गंभीर समस्या का हवाला देकर ठग दोस्तों से अच्छी खासी रकम ऐंठ रहे हैं। ज्ञानपुर के दो उद्यमी एक सप्ताह के अंदर हैकरों का शिकार हो गए। मामला एसपी के पास पहुंचने पर साइबर सेल जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाली युवा पीढ़ी को सावधान हो जाना चाहिए, क्योंकि कोई है जो फेसबुक समेत अन्य वेबसाइटों के माध्यम से आपके कंप्यूटर में घुसपैठ (हैक) कर सकता है। वेबसाइट पर ऑनलाइन (सीधे दो लोगों के बीच बातचीत) होकर हम किसी से बातचीत, सूचनाओं का आदान-प्रदान और मेलजोल आसानी से बढ़ा लेते हैं। इस कारण साइट का ज्यादा इस्तेमाल करने वालों को कभी-कभी उन्हें बुरी नीयत वाले लोगों का भी सामना करना पड़ जाता है। ये लोग वायरस तो भेजते ही हैं, कई बार उन्हें मानसिक, भावनात्मक रूप से भी परेशान करते हैं। सोशल नेटवर्किंग वाले वेबसाइटों में फेसबुक, फिल्कर, माई स्पेस और आर्कुट आदि युवाओं की पसंदीदा वेबसाइटें हैं। प्रोफाइल में व्यक्तिगत तथ्यों की भरमार होने से कई बार अपराधी किस्म के लोग इनका दुरुपयोग करते हैं। ऐसा ही मामला ज्ञानपुर से सटे लखनो गांव में सामने आया है। छविनाथ उपाध्याय के फेसबुक को हैक अर मैसेंजर पर सहायता राशि मांगी गई। उनके एक रिश्तेदार ने 25 हजार रुपये भी संबंधित बैंक अकाउंट में डाल दिया। बृहस्पतिवार को चककलूटी निवासी ट्रांसपोर्टर कैलाश यादव भी हैकर के शिकार हो गए। मैसेंजर के माध्यम से उनके अकाउंट से दोस्तों को मैसेज भेजा गया कि वह एक मित्र को लेकर जयपुर में भर्ती हैं। 10 से 15 हजार रुपये अकाउंट में डाल दें। इससे उनके करीबियों में खलबली मच गई। दो दोस्तों ने 10-10 हजार रुपये भेज भी दिया, लेकिन अन्य लोग फोन पर बात कर सतर्क हो गए। शुक्रवार को भुक्तभोगी ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने जांच के लिए साइबर सेल को निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed