फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Better monsoon forecast, increased area under paddy cultivation

बेहतर मानसून का अनुमान, धान की खेती का बढ़ा रकबा

Sun, 26 Jun 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Better monsoon forecast, increased area under paddy cultivation
सुरियावां के अर्जुनपुर गांव में धान की नर्सरी। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। इस बार बेहतर मानसून को देखते हुए खरीफ फसल की खेती के लिए धान का रकबा बढ़ा दिया गया है। हाल ही में शासन ने विभाग को 20 हजार हेक्टेयर रकबा बढ़ा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल झमाझम बारिश होगी। इससे उत्पादन अच्छा होने की उम्मीद है। धान की खेती के लिए किसान तेजी से जुटे हैं। कुछ किसान नर्सरी डाल चुके हैं। कुछ किसान नर्सरी डालने की तैयारी में हैं। मौसम विभाग के सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बीते साल की अपेक्षा इस साल मानसून अच्छा रहेगा। सूखा पड़ने की नौबत नहीं आएगी। इसे देखते हुए धान की फसल के लिए 20 हजार हेक्टेयर रकबा बढ़ा दिया गया है। उधर, कृषि विभाग के अनुसार, पहले 35 हजार हेक्टेयर में धान की खेती करने का लक्ष्य निर्धारित किया था। मानसून का रूख देखकर 20 हजार हेक्टेयर रकबा बढ़ा दिया गया है। इस तरह से अब 55 हजार हेक्टेयर में धान की खेती की जाएगी। जिसके लिए सरकारी बीज भंडार से 700 क्विंटल बीज बांटा जा चुका है। खेत की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने के लिए बीज भंडार से 200 क्विंटल ढैंचा का बीट किसानों में वितरित किया जा चुका है। बता दें कि ढैंचा की बोआई पैदावार बढ़ाने के लिए की जाती है। बीते वर्ष की अपेक्षा इस साल गेहूं की पैदावार कम हुई थी। इस बार किसान धान की पैदावार अच्छी हो जिसके लिए जी जान से लगे हुए हैं। अभोली ब्लाक के मिश्राईनपुर निवासी टनमन ने बताया कि पारंपरिक रुप से धान गेहूं की खेती करता हूं। गेहूं की पैदावार अच्छी नहीं हुई थी, धान की पैदावार अच्छी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed