फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Benefits of the scheme reach the person sitting in the last row

Bhadohi News: अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक पहुंचे योजना का लाभ

Sat, 12 Aug 2023 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Benefits of the scheme reach the person sitting in the last row
औराई ब्लॉक के भरतपुर में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह की अध्यक्षता में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उसके निस्तारण का आश्वासन दिया गया। कक्षा एक से पांचवीं तक के निपुण 10 बच्चों को किट देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

सीडीओ यशवंत कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की तरफ से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना हमारा मकसद है। उन्होंने अधिकायिरों को निर्देश दिया कि गांव में कैंप लगाकर पात्रों को योजना का लाभ दिलाएं। प्रधानमंत्री आवास के लिए परियोजना निदेशक, आवासीय पट्टा के लिए एसडीएम औराई, शौचालय के लिए डीपीआरओ, श्रमिक पंजीयन के लिए श्रम प्रवर्तन अधिकारी और राशन कार्ड के लिए जिला पूर्ति अधिकारी को आवेदन दिया गया। पीडी आदित्य कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास लाभार्थियों को दिया गया है। अब भी जो पात्र हैं, लक्ष्य आने पर उनको भी आवास मिलेगा। जिला विकास अधिकारी ज्ञान प्रकाश ने शासन के विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया। उप निदेशक कृषि डॉ. अश्वनी कुमार सिंह ने कृषकों को मिलने वाली अनुदानित योजनाओं के बारे में बताया। सीडीओ ने प्राथमिक विद्यालय भरतपुर के 10 निपुण बच्चों को किट देकर पुरस्कृत किया। इसमें कक्षा एक से परी, दो से नितेश, तीन से सर्वेश, पायल, शिवानी, पाचवीं से दीपिका, अमन, राधिका, तमन्ना रहीं। इस मौके पर बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह, डीपीआरओ राकेश यादव, समाज कल्याण अधिकारी ऐश्वर्य राय लक्ष्मी आदि रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed