फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bejwan murder case- accused father-in-law arrested

Bhadohi News: बेजवां हत्याकांड- आरोपी ससुर गिरफ्तार

Thu, 28 Nov 2024 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bejwan murder case- accused father-in-law arrested

विज्ञापन
औराई। कोतवाली क्षेत्र के बेजवां में पति को धोखा देकर घर से भागने वाली पत्नी संगम की तलाश अब तक नहीं हो सकी है। एसपी के निर्देश पर भले ही पुलिस टीमें लगाई गई हैं, लेकिन एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। वहीं दूसरी ओर मृतक के ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

25 नवंबर को बेजवां गांव में दो बच्चियों को दूध में जहरीला पदार्थ पिलाकर ओम प्रकाश यादव ने भी फांसी लगाकर जान दे दिया था। उक्त मामले में पुलिस ने पत्नी और उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पत्नी की तलाश के लिए टीम गठित की गई है, लेकिन अभी तक वह पकड़ में नहीं आ सकी है। बताया जाता है कि संगम 19 नवंबर को ही गहने लेकर घर से भाग गई थी। जिसको लेकर तमाम सवाल सवाल भी उठने लगे हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने मानसिक रूप से प्रताड़ित करने एवं अपमानित करने के लिए आरोपी मृतक के ससुर दयाशंकर यादव को पुलिस ने उगापुर नहर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन

-19 नवंबर को घर से भागी संगम की अब तक नहीं हो सकी तलाश
-बेजवां में दो बच्चियों की हत्या के बाद युवक ने लगाई थी फांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed