फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Beeda Master Plan 2041: 156 objections came, 75 were resolved

बीड़ा महायोजना 2041 : 156 आईं आपत्तिकर्तायां, 75 का हुआ समाधान

Tue, 17 Dec 2024 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Beeda Master Plan 2041: 156 objections came, 75 were resolved
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भदोही। भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) की प्रस्तावित महायोजना-2041 के लागू होने की दिशा में बीडा की अंतिम कसरत सोमवार से शुरू हो गई।
महायोजना पर कुल मिले 7122 आपत्तियों-सुझाव पर सुनवाई और निस्तारण के पहले दिन 12 गांव और मोहल्लों के कुल 156 आपत्तिकर्ताओं की आपत्तियों पर सुनवाई के लिए बुलाया गया। जिसमें केवल 75 लोग ही पहुंचे। आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक चलेगा। भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मास्टर प्लान-2041 को लेकर पहले दिन भदोही ब्लाॅक के उधवां, पूरे मुड़िया, चकहोलमन तथा भदोही शहर के आलमपुर, बाग सलाबत खां, बाजार रुस्तम खां, बाग सरदार खां, पचभैया, बूढ़ा पट्टी, चकसैफ, चक दिवानगान व चकइनायत मोहल्लों के लोग पहुंचे।
आपत्तियों की सुनवाई के लिए बनी कमेटी के छह सदस्य बीडा उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनिता देवी, भदोही ईओ धर्मराज सिंह, एक्सईएन बीडा आरडी भारती, नईबाजार ईओ सुजीत कुमार, संयुक्त निदेशक उद्योग विंध्याचल मंडल के प्रतिनिधि, संयुक्त नियोजक कार्यालय वाराणसी के प्रतिनिधियों ने आपत्तिकर्ताओं की आपत्तियों का अवलोकन किया।
विज्ञापन

अधिकतर लोगों की मुख्य समस्या यही रही कि बीडा सड़क चौड़ी ना करें। लोग अपनी भूमि पर निर्माण करा सकेंगे या नहीं आदि। इस पर बीडा की ओर से लोगों को स्पष्ट बताया गया कि महायोजना के तहत बीडा कोई जमीन अधिग्रहण नहीं करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा लोगों को यह स्पष्ट रूप से बता दिया गया कि बीडा अधीसूचित क्षेत्र बिना भवन मानचित्र के कोई मकान नहीं बनाया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed