फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   BDO guilty in joint secretary's investigation, action decided

संयुक्त सचिव की जांच में बीडीओ दोषी, कार्रवाई तय

Mon, 31 Oct 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
BDO guilty in joint secretary's investigation, action decided
औराई के लक्ष्मणा गांव में नए पंचायत भवन के निर्माण में जिम्मेदारों पर शिकंजा कसने लगा है। संयुक्त सचिव की जांच में राज्य वित्त, मनरेगा के कन्वर्जन से होने वाले निर्माण में डीएम की अनुमति लिए बिना ही काम कराया गया। इसमें फाइलों की जांच किए बिना ही स्वीकृति दी गई। प्रकरण में बीडीओ के स्तर पर घोर लापरवाही सामने आई है। मामले में बीडीओ संग नीचे के अन्य अफसरों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।
विज्ञापन

चौबेपुर गांव निवासी लवकुश चौबे ने 2007-08 में लाखों रुपये खर्च कर बने पंचायत भवन के पुनर्निर्माण पर सवाल उठाते हुए तत्कालीन जिलाधिकारी से शिकायत की थी। आरोप था कि वर्तमान ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव उसी पंचायत भवन को निष्प्रोज्य दिखाकर लक्ष्मणा गांव में दूसरा पंचायत भवन बनवा दिया। तत्कालीन डीएम आर्यका अखौरी ने मामले में डीपीआरओ, बीडीओ से रिपोर्ट मांगी, लेकिन मामला ठंडे बस्ते में रहा। जिसको लेकर पीड़ित ने हाईकोर्ट में रिट दाखिल की।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव के निर्देश पर ही संयुक्त सचिव पंचायती राज विभाग धीरेंद्र सिंह और डीपीआरओ राकेश यादव की संयुक्त टीम गत बुधवार को उक्त पंचायत भवन की जांच की। संयुक्त सचिव की जांच में यह बात सामने आई कि 17.78 लाख से बने पंचायत भवन में ढाई लाख राज्य वित्त और 15 लाख से अधिक मनरेगा से खर्च किया गया। दो विभागों के कन्वर्जन से खर्च होने की दशा में डीएम से अनुमति लेेनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। जांच में प्रथम दृष्टया बीडीओ की लापरवाही बताई गई। इसके अलावा संबंधित जेई, एडीओ, सचिव और ग्राम प्रधान भी काम कराने के चक्कर में नियमों को ताक पर रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के लगा रहे चक्कर
वहीं दूसरी ओर गर्दन फंसती देख सचिव, प्रधान संग अन्य अधिकारी माननीयों से लेकर आला अधिकारियों तक अपनी पैरवी कराने में जुट गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि संयुक्त सचिव की जांच में गड़बड़ी सामने आई है। मामले में दोषियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed