{"_id":"67be16b13e55c8871a084804","slug":"bathing-challenge-on-mahashivratri-police-keep-an-eye-on-important-places-of-the-highway-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-122873-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: महाशिवरात्रि पर स्नान की चुनौती, हाईवे के प्रमुख स्थानों पर पुलिस की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: महाशिवरात्रि पर स्नान की चुनौती, हाईवे के प्रमुख स्थानों पर पुलिस की नजर
विज्ञापन
डेढ़ महीने से प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में महाशिवरात्रि का आखिरी शाही स्नान 26 फरवरी यानी आज है। इसे लेकर जिला प्रशासन ने और पुख्ता तैयारियां की है।
स्नान को लेकर श्रद्धालुओं का खूब रूझान देखा जा रहा है। मंगलवार को दिनभर हाईवे पर वाहनों की कतार लगी रही। अंतिम स्नान को देखते हुए हाईवे के प्रमुख स्थानों पर पुलिस टीम की तैनाती रही।
वहीं प्रमुख मार्गों पर नजर रहा। हाईवे की अपेक्षा ट्रेनों में आवागमन सामान्य दिखा। मंगलवार को 21 हजार वाहन प्रयागराज गए। वहीं 17 वाहन वहां से लौटे। महाशिवरात्रि के पावन मौके पर प्रयागराज महाकुंभ का अंतिम स्नान होना है। माना जा रहा है आखिरी स्नान होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। हालांकि मंगलवार को रोज की अपेक्षा हाईवे पर वाहनों की संख्या कम रही।
विज्ञापन
इधर दो से तीन दिनों से लगातार प्रयागराज की तरफ जाने वाले वाहनों की संख्या 30 हजार के आसपास रह रही थी। हालांकि मंगलवार को वाहनों की संख्या में काफी कमी आई है। वहीं हर दिन की अपेक्षा आवागमन भी काफी सामान्य रहा। टोल पर वाहनों की भीड़ जरूर देखी जा रही थी। तमाम श्रद्धालु प्रयागराज से निकलने के बाद लालानगर टोल प्लाजा पहुंचकर रही नाश्ता या भोजन कर रहे हैं।
महाशिवरात्रि के अंतिम स्नान को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पुख्ता है। हाईवे के प्रमुख प्वाइंटों पर नजर रखी जा रही है। वहीं विशेष तौर पर पुलिस टीम की तैनाती की गई है। जिले में वाराणसी सीमा बाबूसराय और प्रयागराज सीमा ऊंज में विशेष नजर रखने के साथ-साथ मिर्जापुर रोड की तरफ जाने वाले मार्गों पर नजर रखी जा रही है। प्रमुख प्वाइंटों पर पुलिस की तैनाती है।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि प्रयागराज की तरफ जाने वाली भीड़ थोड़ी कम हुई है। मंगलवार को 21 हजार वाहन गए तो 17 हजार वाहन वहां से लौटे हैं। अंतिम स्नान को लेकर तैयारियां पुख्ता है। प्रमुख स्थानों पर पुलिस तैनात है। हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।