फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Banned Thai Mangur fish recovered from truck, three smugglers arrested

Bhadohi News: ट्रक से प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

Fri, 29 Dec 2023 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Banned Thai Mangur fish recovered from truck, three smugglers arrested
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के लालानगर टोल प्लाजा के पास से एक ट्रक से प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली पकड़ी गई। मछली को तस्कर तस्करी के लिए ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर तीन आरोपियों को पकड़ लिया। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मत्स्य निरीक्षक प्रमोद कुमार आदर्श क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। इस बीच उन्हें सूचना मिली कि प्रतिबंधित थाई मछली पश्चिम बंगाल से लेकर फूलपुर इलाहाबाद की तरफ ट्रक जा रहा है। उन्होंने इसकी सूचना उप जिलाधिकारी व प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम और नायब तहसीलदार ज्ञानपुर नितिन कुमार सिंह को ट्रक आता दिखाई दिया। उसे टीम ने टोल प्लाजा पर बैरियर लगाकर रोक लिया। पुलिस ने ट्रक में बैठे तीन व्यक्तियों को पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्तियों ने पूछताछ में अपना किशुन यादव पुत्र राजाराम यादव निवासी नगला रमी थाना अछल्दा, औरैया, कालिदास मंडल पुत्र तारक मंडल निवासी बसीरहाट, पश्चिम बंगाल और बापी हलदर निवासी बसीरहाट, पश्चिम बंगाल बताया। पता चला कि ट्रक में 20 टन 3 कुंतल मछली है। तस्करों ने बताया कि वे उसे लेकर पश्चिम बंगाल से फूलपुर इलाहाबाद जा रहे थे। पुलिस ने वन्य जंतु संरक्षण अधिनियम के तहत तीनों तस्करों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। ट्रक को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed