फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bank friend robbery revealed, vicious crook arrested

बैंक मित्र लूटकांड का खुलासा, शातिर बदमाश गिरफ्तार

Mon, 29 Aug 2022 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
Bank friend robbery revealed, vicious crook arrested
सुरियावां। थाने की पुलिस को सोमवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। मऊरामशाला गांव के समीप असलहे से फायरिंग कर बैंकमित्र से लूटकांड के एक आरोपी को ख्यौंखर से रविवार की रात 10 बजे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 52 हजार नकद, तमंचा, कारतूस बरामद किया जबकि एक अन्य शातिर अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। सुरियावां थाने में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने पत्रकारों से रूबरू होकर घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि नेवादा रोही गांव निवासी आशुतोष दूबे ने तहरीर दी थी कि 26 जुलाई को दोपहर साढ़े चार बजे बाइक से उसका भतीजा बैंक मित्र विनोद दूबे घर लौट रहा था। मऊरामशाला और नेवादा मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाश असलहे से फायरिंग कर डेढ़ लाख छीनकर भाग गए। एसपी के निर्देश पर पुलिस मामले का खुलासा करने के लिए लगी थी। इलेक्ट्रानिक साक्ष्य एवं मुखबिर की सूचना पर रविवार की रात 10 बजे लूटकांड के आरोपी अखिलेश पांडेय निवासी चनेथू थाना सरायममरेज जिला प्रयागराज को ख्यौंखर के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर असलहा, कारतूस और 52 हजार नकद बरामद किया। पूछताछ में उसने बताया कि हम लोगों का एक संगठित गैंग है। गैंगलीडर राशू पांडेय निवासी चनेथू थाना सरायममरेज जिला प्रयागराज है। 26 जुलाई को साथ मिलकर असलहे से फायरिंग कर बैंकमित्र विनोद दूबे से डेढ़ लाख की लूट को अंजाम दिया था। एएसपी ने बताया कि वांछित राशू पांडेय की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। टीम में थाना प्रभारी विश्व ज्योति राय, उप निरीक्षक संतोष कुमार राय, रणजीत सिंह,, अमरजीत, निर्मल, चालक अभय यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed