फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bank employees staged a symbolic protest by wearing black ribbons.

Bhadohi News: काला फीता बांध बैंककर्मियों ने किया सांकेतिक विरोध

Sun, 30 Aug 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Bank employees staged a symbolic protest by wearing black ribbons.
इंडियन बैंक परिसर में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करते बैंककर्मी।- सोशल मीडिया।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत शनिवार को इंडियन बैंक की डंकीगंज शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

हालांकि विरोध के दौरान बैंक का नियमित कामकाज और ग्राहकों की सेवाएं प्रभावित नहीं हुईं।
जिला संयोजक सुरेश पांडेय ने बताया कि बैंककर्मी अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर बैंककर्मियों की मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रमुख मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था तत्काल लागू करना, पीएलआई योजना में कर्मचारियों के साथ हो रहे भेदभाव को समाप्त करना तथा अन्य लंबित मांगों का शीघ्र समाधान शामिल है। बैंककर्मियों ने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावन दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला संयोजक ने बताया कि मांगों के समर्थन में 11 सितंबर को देशव्यापी बैंक हड़ताल की जाएगी।
विरोध प्रदर्शन में नमन कुमार सिंह, अभिषेक परिहार, रविकांत सिंह, दीपक कुमार शुक्ला, आशीष मिश्रा, वीरेंद्र कुमार, नीरज पांडे, प्रज्ञा सिंह, सरिता उपाध्याय सहित अन्य बैंककर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed