फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Banaras-New Delhi KV will remain canceled today

Bhadohi News: आज रद्द रहेगी बनारस-नई दिल्ली केवी

Tue, 07 Jan 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Banaras-New Delhi KV will remain canceled today

विज्ञापन

भदोही। भदोही-जंघई रेल मार्ग पर कोहरे के चलते ट्रेनें अपनी पूरी रफ्तार से नहीं चल पा रही हैं। सोमवार को लेटलतीफी का यह आलम रहा कि ग्वालियर-बनारस बुंदेलखंड एक्सप्रेस आठ घंटे देरी से भदोही पहुंची। इसी के चलते वापस बनारस से ग्वालियर को जाने वाली ट्रेन को चार घंटे विलंब से रिशेड्यूल करने का निर्णय लिया गया। वहीं मंगलवार की 15127 बनारस-नई दिल्ली केवी एक्सप्रेस को रद कर दी गई जबकि सोमवार को 15119 बनारस-देहरादून जनता एक्सप्रेस रद रही।

भदोही स्टेशन अधीक्षक बीबी मिश्रा ने बताया कि फाफामऊ और जंघई के मध्य चल रहे नान इंटरलाकिंग कार्य समाप्त होने से मार्ग परिवर्तित करने की समस्या अब नहीं हैं, लेकिन कुछ ट्रेनें अभी अभी विलंब से चल रही है। सोमवार को विलंब से चलने वाली ट्रेनों में बुंदेलखंड एक्सप्रेस के अलावा 15128 नई दिल्ली-बनारस केवी एक्सप्रेस पौने चार घंटे, 13005 हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल 3.20 घंटे, 13006 हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल पौने तीन घंटे, 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस 2.10 घंटे और 11071 एलटीटी-बलिया कामायनी एक्सप्रेस ढाई घंटे विलंब से भदोही स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed