{"_id":"679bca1daf05ef30880a2bd9","slug":"banaras-new-delhi-kv-express-will-be-canceled-today-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-121837-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: आज रद्द रहेगी बनारस-नई दिल्ली केवी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: आज रद्द रहेगी बनारस-नई दिल्ली केवी एक्सप्रेस
विज्ञापन
मौनी अमावस्या पर प्रयागराज पहुंची श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भदोही-जंघई रेलमार्ग पर चलने वाली दो जोड़ी ट्रेनों को दूसरे मार्ग से चलाया गया। इसके अलावा बृहस्पतिवार की दो ट्रेनें रद्द रहीं, जबकि शुक्रवार की बनारस नई दिल्ली केवी एक्सप्रेस को रद्द की गई है।
प्रयागराज में कुंभ स्नान के दौरान हुए भगदड़ को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने प्रयागराज की ओर आने जाने वाली ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर चलाया। मार्ग परिवर्तित की जाने वाली ट्रेनों में अप-डाऊन 15017 व 18 गोरखपुर-एलटीटी, 11071 व 72 कामायनी एक्सप्रेस रहीं। बताया गया कि शुक्रवार से ये ट्रेनें अपने रेल मार्ग पर लौट आएगी।
बृहस्पतिवार की 12356 जम्मू तवि-पटना अर्चना एक्सप्रेस व 15019 बनारस-देहरादून जनता एक्सप्रेस रद रहीं। भदोही स्टेशन के अधीक्षक बीबी मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार की 15127 बनारस-नई दिल्ली केवी एक्सप्रेस को रद कर दी गई है। भदोही स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार 11107 ग्वालियर-बनारस बुंदेलखंड एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को 9.15 घंटे विलंब से भदोही स्टेशन पर पहुंची। इसी प्रकार अप बुंदेलखंड एक्सप्रेस को निर्धारित समय से साढ़े तीन घंटे देरी से बनारस से चलाने का निर्णय लिया गया।