{"_id":"677982131e077fcc6b0edb04","slug":"banaras-dehradun-janata-express-canceled-due-to-cold-and-fog-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-120898-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: ठंड व कोहरे के कारण रद्द रही बनारस-देहरादून जनता एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: ठंड व कोहरे के कारण रद्द रही बनारस-देहरादून जनता एक्सप्रेस
विज्ञापन
भदोही। कड़ाके की ठंड में भदोही-जंघई रेल मार्ग की कई ट्रेनें तीन घंटे से भी अधिक देरी से चलीं। जबकि शनिवार को बनारस से देहरादून को जाने वाली जनता एक्सप्रेस रद रही।
शीतलहर में जंघई-भदोही रेल मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन दो सप्ताह से अव्यवस्थित चल रहा है। इंटरलाकिंग कार्य के चलते शनिवार को इस रूट की दस ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलाई गईं। भदोही रेलवे स्टेशन के अधीक्षक बीबी मिश्रा ने बताया कि कोहरे के कारण शनिवार को जनता एक्सप्रेस रद्द रही। शुक्रवार को नई दिल्ली से चल कर बनारस को जाने वाली केवी एक्सप्रेस के रद रहने से शनिवार को प्रातः केवी भी भदोही नहीं आई।
ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। उधर फाफामऊ-जंघई के बीच नान इंटरलाकिंग कार्य भी अभी चल रहा है।
इससे शनिवार को भदोही से होकर गुजरने वाली दस ट्रेनों को दूसरे रेलमार्ग से चलाया गया। इतनी भारी संख्या में ट्रेनों के दूसरे मार्ग से जाने से यात्रियों परेशान हो उठे हैं। शनिवार को दो प्रमुख गाड़ियां काफी विलंब से चल रही थी।
विज्ञापन
इसमें 22542 आनंद विहार-बनारस गरीब रख एक्सप्रेस सवा तीन घंटे विलंब से भदोही पहुंची, 11108 बनारस-ग्वालियर बुंदेलखंड 2.10 घंटे, तो 13006 अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल 3.40 घंटे विलंब से भदोही स्टेशन पर पहुंची। संवाद