{"_id":"58cc3b664f1c1bba3032a2fe","slug":"ban-on-the-payment-of-the-working-institution","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यदायी संस्था के भुगतान पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यदायी संस्था के भुगतान पर लगाई रोक
bhadohi hindi news
Updated Sat, 18 Mar 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर का निरीक्षण किया। इससे अस्पताल में खलबली मच गई। डीएम ने एक-एक वार्ड की गहनता से जांच की। बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण के लिए चयनित संस्था की निष्क्रियता पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने संस्था के भुगतान पर अग्रिम आदेश तक के लिए रोक लगा दी। अस्पताल में 31 मार्च को रक्तदान शिविर लगाने के लिए अफसरों को निर्देश दिया।
जिलाधिकारी सुरेश कुमार सिंह सुबह करीब 11 बजे महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में अचानक धमके। डीएम के आने की खबर लगते ही विभिन्न वार्डों में उपस्थित चिकित्सक और कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। डीएम ने 31 मार्च को अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाने और अप्रैल के पहले सप्ताह में आधुनिक पैथॉलाजी सेंटर का उद्घाटन कराने का निर्देेश दिया।
उन्होंने कहा कि मरीजों के पंजीकरण के लिए एकल खिड़की पर पर्ची बनाते समय उसमें अंकित किया जाए कि किस विभाग और किस कमरे में जाना है, जिससे मरीज आसानी से पहुंच सके। डीएम ने अस्पताल के सभी वार्डों में भ्रमण किया। नेत्र विभाग, दंत विभाग, ओपीडी, दवा भंडारण कक्ष, दवा वितरण कक्ष की जांच की। निरीक्षण के दौरान संज्ञान में आया कि एनआरएचएम के तहत जिला अस्पताल, एमबीएस अस्पताल भदोही, गोपीगंज, सुरियावां, औराई और डीघ में बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण व्यवस्था के लिए चयनित मेसर्स सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल संस्था काम नहीं कर रही है। डीएम ने संस्था को नोटिस जारी करने के साथ भुगतान पर रोक लगाने का निर्देश दिया। डीएम ने चिकित्सकों को हिदायत दी कि वह अपने कार्यों को ईमानदारी और निष्ठापूर्वक करें।