फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bajrang Club defeated Aurangabad in Kabaddi

Bhadohi News: कबड्डी में बजरंग क्लब ने औरंगाबाद को हराया

Tue, 01 Sep 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Club defeated Aurangabad in Kabaddi
गुलालपुर में कबड्डी खेलते ​खिलाड़ी। स्रोत आयोजक - फोटो : RPF
महराजगंज। औराई ब्लॉक के महराजगंज गुलालपुर में श्री हनुमंत स्पोर्टिंग क्लब गुलालपुर की ओर से कबड्डी एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें क्षेत्र की विभिन्न टीमों और खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में बजरंग स्पोर्टिंग क्लब ने औरंगाबाद की टीम को 2-0 से शिकस्त दी। वहीं दौड़ प्रतियोगिता में माताचरण बिंद ने 1600 मीटर की दौड़ महज 4 मिनट 26 सेकंड में पूरी कर प्रथम स्थान हासिल किया। औराई ब्लॉक प्रमुख बृजमोहन मिश्रा ने प्रतियोगिता का उद्धाटन किया। कहा कि स्थानीय स्तर पर होने वाली खेल प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों में खेल भावना के साथ-साथ आपसी भाईचारे का विकास होता है। कहा कि भदोही खेल के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान बना रहा है। विशिष्ट अतिथि सपा नेत्री अंजनी सरोज ने कहा कि सफलता के लिए खेल के प्रति लगन और ईमानदारी ही खिलाड़ी की असली पूंजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed