फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bahubali MLA Vijay Mishra accuses police of going to jail

बाहुबली MLA विजय मिश्र ने जेल जाने से पहले पुलिस पर लगाए सनसनीखेज आरोप, कहा- कराना चाहती है मेरी हत्या 

Mon, 17 Aug 2020 12:12 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 17 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bahubali MLA Vijay Mishra accuses police of going to jail
विधायक विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला

रिश्तेदार की संपत्ति कब्जा करने के आरोप में रविवार को यहां कोर्ट में पेश किए गए भदोही जिले के ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्र ने पेशी के बाद जेल जाते समय कहा कि पुलिस ने उनकी पेशी गैरकानूनी ढंग से कराई है। पुलिस मेरी हत्या कराना चाहती है।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश से चलकर शाम को लगभग सवा चार बजे सीजेएम कोर्ट परिसर पहुंचे विधायक को पेशी की प्रक्रिया पूरी होने पर लगभग डेढ़ घंटे बाद अदालत ने जेल भेजने का आदेश दे दिया। इस दौरान भारी गहमागहमी के बीच जेल जाते समय उन्होंने कहा कि मुझे गैरकानूनी तरीके से यहां कोर्ट में पेश किया गया, जबकि मेरी पेशी एमपी-एमएलए कोर्ट में होनी चाहिए थी। पुलिस मेरी हत्या कराना चाहती है। हालांकि इसके बाद सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्हें जिला कारागार से नैनी जेल स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन

 

Bahubali MLA Vijay Mishra accuses police of going to jail
कोर्ट में वकील और परिजन। - फोटो : अमर उजाला

मनीष से मिलकर कार्रवाई कर रहे एसपी: रीमा 

बाहुबली विधायक विजय मिश्र की बेटी अधिवक्ता रीमा पांडेय ने पुलिस अधीक्षक पर अपने भतीजे मनीष मिश्रा के साथ मिलकर पिता के खिलाफ कार्रवाई करने का आरोप लगाया। कहा कि पुलिस अधीक्षक की मनीष से रोज बात होती है। एसपी साहब को मैं बताना चाहती हूं कि उनकी हर कॉल की रिकॉर्डिग है। अगर कभी आप एक्शन लेंगे तो वह आपको को भी ब्लैकमेल कर सकता है। पुलिस को मनीष की सारी कॉल डिटेल निकलवाकर जांच करानी चाहिए।

सभी आरोप बेबुनियाद हैं। पुलिस ने अपना काम किया है। अभियुक्त को पकड़ने के बाद उसे कोर्ट में पेश करना पुलिस का काम है। अब सुनवाई किस कोर्ट में होगी, यह फैसला अदालत करेगी, पुलिस नहीं। इससे पुलिस का कोई लेना-देना नहीं।
रामबदन सिंह, एसपी भदोही

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed