{"_id":"5d2ccf5d8ebc3e6cf805e7ae","slug":"badohi-news-bhadohi-news-vns472859182","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेड में अनुपस्थित 15 पुलिसकर्मियों का वेतन कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेड में अनुपस्थित 15 पुलिसकर्मियों का वेतन कटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव ने सोमवार को पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। इससे पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। मेस समेत विभिन्न कक्षों का बारी-बारी से अवलोकन किया। सभी स्थानों पर साफ-सफाई ठीक मिली, लेकिन फाइलों का रखरखाव सही न मिलने पर नाराजगी जताई। इस दौरान परेड में अनुपस्थित 15 पुलिसकर्मियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
सोमवार को सुबह नौ बजे डीआईजी पुलिस लाइन पहुंचे। यहां पर अग्निशमन कार्यालय, मेस, क्राइम ब्रांच समेत अन्य कक्षों का अवलोकन किया। नए पुलिसकर्मियों के पेंशन संबंधी कागजात पूरे न होने पर नाराजगी जताई। उसे तत्काल पूर्ण कराने के लिए निर्देश दिया। सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के आईडी कार्ड, मेडिकल कार्ड बनवाने के लिए कहा। अभिलेखों में प्रविष्टि बेहतर नहीं मिली। थानों में खराब रायफल को आरआई के माध्यम से ठीक कराने के लिए कहा। इसके पूर्व पुलिस लाइन में परेड के दौरान 15 पुलिसकर्मी अनुपस्थित मिले। इसको संज्ञान में लेते हुए डीआईजी ने सिपाहियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश पुलिस अधीक्षक को दिया। इसके बाद पुलिस कार्यालय में तीनों क्षेत्राधिकारियों और थानाध्यक्षों संग बैठक कर कांवर यात्रा की तैयारी की समीक्षा की। इस दौरान सभी सीओ और थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि कांवर यात्रा में किसी भी स्तर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दो दिन में सभी थानाध्यक्ष पीस कमेटी और शांति समिति की बैठक कर लें। आगंतुकों से बेहतर संबंध रखें।