फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   badohi news

कांवर यात्रा: हाइवे पर हेलीकाप्टर से से होगी निगेहबानी

Tue, 16 Jul 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
badohi news
ज्ञानपुर। सावन में कांवर यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। भदोही जिले की सीमा में आने वाले हाईवे के 42 किलोमीटर इलाके की निगरानी हेलीकॉप्टर से होगी। ड्रोन कैमरे और बड़ी तादाद में सुरक्षा बल के जवान पूरे सावन मेले की निगहबानी करेंगे। सोमवार को विशेष सतर्कता बरती जाएगी। इलाहाबाद न जाने वाले वाहनों को फतेहपुर और वाराणसी से ही डायवर्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

देवाधिदेव महादेव के सबसे प्रिय माह सावन में शिवालयों में जलाभिषेक का विशेष महत्व होता है। एक महीने तक सूबे के विभिन्न हिस्सों से शिवभक्त कांवरिया प्रयागराज में गंगा से जल लेकर काशी विश्वनाथ, सेमराधनाथ समेत अन्य प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक करते हैं। 17 जुलाई से आरंभ हो रही कांवर यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से विशेष सतर्कता बरती जाएगी। हाईवे को दो जोन और सात सेक्टरों में पहले ही विभाजित किया जा चुका है। प्रशासन की ओर से एसडीएम, तहसीलदार समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है तो पुलिस के छह सीओ समेत कुल करीब 500 सुरक्षाकर्मी हाईवे पर तैनात रहेंगे। दो शिफ्टों में सभी की ड्यूटी लगेगी। इसके लिए तीन सीओ, 100 कांस्टेबल, 25 सब इंस्पेक्टर, एक कंपनी पीएसी सोनभद्र और मिर्जापुर से मंगाई गई है। डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव ने सोमवार को बताया कि कांवरियों की सुरक्षा को लेकर कोई ढील नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि कानपुर, दिल्ली से आने वाले बड़े मालवाहक जो इलाहाबाद नहीं जाएंगे, उन्हें फतेहपुर से डायवर्ट कर जौनपुर, आजमगढ़ से निकाला जाएगा, जबकि बिहार आदि क्षेत्रों से आने वाले वाहनों को जौनपुर की ओर से निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन से हेलीकॉप्टर की मांग की गई है, जो जल्द ही मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed