फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   badohi news

कूलर में करेंट उतरन से बालिका की मौत

Mon, 15 Jul 2019 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
badohi news
भदोही। कोतवाली अंतर्गत चकदिवान गांव में रविवार को कूलर में करेंट उतर जाने से कूलर के संपर्क में आई आठ वर्षीया बालिका की मौत हो गई। कूलर कमरे के बाहर खिड़की में लगा था और माता पिता कमरे के अंदर थे। बताया जाता है कि खेलते खेलते बालिका श्रुति कब कूलर के पास पहुंच गई किसी को पता ही नहीं चला। एहतियात के तौर पर घर वाले उसे पास ही महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

श्रुति की मां लक्ष्मी देवी का जो नगर पालिका परिषद भदोही में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है का ससुराल बड़ागांव वाराणसी में है। भदोही में नौकरी के चलते अपने पति चंदन के साथ चकदिवान गांव में अपने मायके में रहती है। उनकी चार पुत्रियां और एक पुत्र भी उनके साथ ही रहते हैं। शोक संतप्त घर वालों ने बताया कि रविवार को छुट्टी थी। सुबह 11 बजे के आसपास सभी लोग उमस और गर्मी से बचने के लिए कूलर चला कर कमरे में थे। इसी बीच उनकी बेटी न जाने कब कमरे के बाहर कूलर के पास पहुंच गई। जब उनकी नजर पड़ी तो वह कूलर के पास गिरी पड़ी थी। मां ने बताया कि अस्पताल ले गए तो उसकी मौत की पुष्टि हुई। चिकित्सक के अनुसार जिस जगह कूलर से संपर्क हुआ था वहां शरीर में में गहरा घाव हो गया था। घटना के बाद उनके घर पर पालिका के तमाम कर्मचारी शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed