फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   badohi news

36 घंटे से 15 फीडर ठप, 200 गांवों में छाया अंधेरा

Fri, 12 Jul 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
badohi news
ज्ञानपुर। मानसूनी बारिश के साथ जिले के बड़े हिस्से में मुश्किलों की भी बरसात हो गई है। बारिश के साथ बेपटरी हुई बिजली आपूर्ति घंटों सुधर नहीं सकी। पिछले 36 घंटे से आधा दर्जन उपकेंद्रों से जुड़े 15 फीडरों की आपूर्ति ठप होने से 200 से अधिक गांवों में अंधेरा छा गया है। बिजली कटौती से सुरियावां, अभोली, बसवापुर समेत कई छोटी और बड़े बाजारों में पेयजल को लेकर लोगों को परेशान होना पड़ा। बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारी आपूर्ति को बेहतर करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

जिले में बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए 25 से अधिक उपकेंद्र और 100 से अधिक फीडर स्थापित हैं। कुछ तो नए जबकि ज्यादातर फीडर दशकों पूर्व स्थापित हैं। कई वर्ष पूर्व स्थित फीडर और उनके उपकरण देेेखरेख के अभाव में जर्जर हो चुके हैं। इससे बारिश और आंधी में उपकरण खराब होने से 20 घंटे से लेकर दो से तीन दिनों तक आपूर्ति बेपटरी हो जाती है। तीन दिन पूर्व से शुरू हुई मानसूनी बारिश संग जिले के फत्तूपुर, करियांव, बरदहवां, सुरियावां, मिश्राइनपुर और दुर्गागंज उपकेंद्र से जुड़े 15 फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई है। कहीं ब्रेकर जल गया है तो कहीं ट्रांसफार्मर में खराबी आ चुकी है। इससे सुरियावां और मोढ़ क्षेत्र के करीब 200 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है। सबसे अधिक परेशानी सुरियावां, मोढ़, अभोली जैसे बाजार के व्यापारियों को हुई। सुरियावां नगर में बुधवार को पूरे दिन बिजली गुल रही। पानी के लिए उन्हें हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। विभाग की ओर से सुधार होने के कुछ घंटे बाद फिर आपूर्ति ठप हो जा रही है। आंकड़ों पर गौर किया जाए तो मोढ़ और सुरियावां परिक्षेत्र का करीब 30 किमी का दायरा कटौती से प्रभावित है। जेई ओपी कन्नौजिया ने कहा कि ब्रेकर बनाने का कार्य चल रहा है। हल्की बूंदाबांदी होने से सुधार में दिक्कत हो रही है। शाम पांच बजे आपूर्ति चालू हुई, लेकिन एक घंटे बाद फिर बिजली चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed