फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   badhai daughtar success

बढ़ई की बेटी ने मार लिया मैदान

Sat, 27 Jun 2020 07:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
badhai daughtar success
ज्ञानपुर। भदोही नगर के रेवड़ा फाटक निवासी मेहीलाल विश्वकर्मा के लिए शनिवार का दिन लकी साबित हुआ। आखिर हो भी क्यों न। उनकी छोटी बेटी चांदनी विश्वकर्मा ने हाईस्कूल की परीक्षा में टाप जो किया था।
विज्ञापन

मेहीलाल विश्वकर्मा लकड़ी और लोहे का काम करते हैं। पांच बेटी और एक बेटे के बेहतर परवरिश संग परिवार को भी संभालना किसी चुनौती से कम नहीं होता। ऐसे में औलाद काबिल निकले तो खुशी होनी लाजिमी है। सभी बेटियों को बेहतर शिक्षा देने में वह पीछे नहीं रहे। उनकी मेहनत और परिश्रम को बेटी चांदनी ने सफल कर दिया।
विज्ञापन

चांदनी ने बताया कि शुरुआती शिक्षा से लेकर अब तक पिता जी ने कभी यह नहीं कहा कि दिक्कत है। जब भी किताब एवं कोचिंग के लिए कहा वह तैयार रहे। पिता जी की मेहनत से ही उसने सफलता हासिल की। सर्वोदय बालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधक रामसजीवन पाल और प्रधानाचार्य ममता पाल ने बताया कि चांदनी के लगन और मेहनत को देखकर हाईस्कूल की फीस नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed