मोढ़। सेवा सदन इंटर कॉलेज मैदान पर चल रहे पीएसआर एस जूनियर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल बृहस्पतिवार को खेला गया। इसमें आजाद स्पोर्ट्स क्लब ने क्रिकेट अकादमी मोढ़ को हराकर विजेता बना। मोढ़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर ओम पाल के 25 और शुभम गुप्ता के 13 रनों की बदौलत 86 रन बनाए। आजाद स्पोर्ट्स क्लब सुरियावां के गेंदबाज प्रतीक यादव ने तीन और पीयूष ने दो विकेट प्राप्त किया।
आजाद स्पोर्ट्स क्लब के बल्लेबाज प्रियांशु के 50 और सिद्धार्थ सरोज के 15 रनों की बदौलत दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। मुख्य अतिथि राजू दूबे और धीरज सिंह ने टीम को पुरस्कृत किया। आजाद स्पोर्ट्स क्लब के प्रतीक को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
इस मौके पर ऋषि सिंह, संजय बिंद, जितेंद्र, राकेश मौर्या, धर्मराज पाल, आदर्श यादव आदि मौजूद रहे।