फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ayurveda Hospitals list MP sought

सांसद ने मांगी आयुर्वेद अस्पतालों की क्रियाशीलता सूची

Sun, 19 Apr 2015 02:19 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Sun, 19 Apr 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
Ayurveda Hospitals list MP sought
समिति के सदस्य ज्ञानपुर, औराई विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, सभी ब्लाक प्रमुख या उनके प्रतिनिधि नहीं दिखे। वहीं समिति के सदस्य कुछ सरकारी मुलाजिम भी नजर नहीं आए, जबकि कुछ लोग प्रतिनिधि भेजकर काम चलाए।
विज्ञापन



अध्यक्षता कर रहे सांसद विरेंद्र सिंह ने सीएमओ, सीएमएस से जनपद के अस्पतालों में चिकित्सकों, कर्मियों की उपस्थित रखने का आग्रह किया। सप्ताह में एक दिन सीएचसी, पीएचसी पहुंचकर स्वास्थ्य सेवा निरीक्षण पर बल दिया। जिससे समस्याओं का निस्तारण आसानी से किया जा सके।
विज्ञापन


 ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति के निधि से कराई गई साफ सफाई के मद में किए गए खर्च का विवरण पेश करने का आग्रह किया। एक सप्ताह में उन्होंने जिले के आयुर्वेदिक अस्पतालों के क्रियाशीलता के बारे में भी रिपोर्ट मांगी है। जिससे भारत सरकार को भेजा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही मिल जुलकर कार्य करने के लिए भी कहा। जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया जा सके। इस मौके पर सीएमओ डॉ. एसएन सहाय, अपर सीएमओ डॉ. आरके मौर्य, सीएमएस डॉ. आलोक शुक्ला, डीआईओएस डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता, बीएसए सत्य प्रकाश त्रिपाठी, डॉ. जयनरेश, डॉ. अंजनी श्रीवास्तव, डॉ. अनिल श्रीवास्तव, ओपी राव, सुजीत प्रभाकर आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed