फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Avoid tobacco better

तंबाकू से बचें तो बेहतर

Wed, 01 Jun 2016 01:08 AM IST
भदोही/ब्यूरो, अमर उजाला
भदोही/ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 01 Jun 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Avoid tobacco better
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरुकता रैली निकालते इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी। अमर उजाला
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मंगलवार को जिले में विविध आयोजन हुए।  कहीं गोष्ठी का आयोजन किया गया तो कहीं जागरूकता रैली निकालकर लोगों को  तंबाकू के जहर से दूर रहने का संदेश दिया गया। तंबाकू विरोधी कार्यक्रमों  में लोगों ने बढ़-चढ़कर शिरकत की।
विज्ञापन


गायत्री परिवार ने तंबाकू निषेध  दिवस को व्यसन मुक्ति दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर लोगों को जागरूक  करने के लिए झांकी के साथ ही रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में  युवा, विद्यार्थी, महिलाएं और बुद्धिजीवी शामिल हुए। संगठन के जिला संयोजक  डॉ. प्रेमशंकर तिवारी ने कहा कि नशा करने वाले व्यक्ति को सामाजिक, नैतिक  और आर्थिक क्षति होती है। साथ ही देश की छवि भी प्रभावित होती है।
विज्ञापन


उन्‍होंने कहा कि आज  शराबमुक्त यूपी और नशामुक्त सशक्त भारत की आवश्यकता है। डॉ. आरके शुक्ला ने  कहा कि सिगरेट और तंबाकू में निकोटिन नामक विषैला पदार्थ होता है। डॉ.  सीके पटेल ने कहा कि नशा करने वालों के रक्त में जहरीले तत्व जमा होते हैं। इससे कैंसर की आशंका प्रबल हो जाती है। यह एक ऐसा जानलेवा रोग है जो जिंदगी ख्‍ात्‍म होेने के साथ्‍ा ही जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. कपूरचंद, कृपाशंकर मिश्र,  अशोक पांडेय, रमाशंकर वर्मा ने भी विचार रखे। कहा कि जरूरत है जागरूकता की। इससे ही लोग अपना बचाव कर सकते हैं।
उधर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की  ओर से ज्ञानपुर तहसील परिसर में तंबाकू निषेध दिवस पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया  गया। इसमें एसीएमओ डॉ. आरएम मौर्य ने तंबाकू के दुष्प्रभावों को बताते हुए  इससे तौबा करने की नसीहत दी। प्राधिकरण के सचिव सिविल जज सीनियर डिवीज प्रवीण कुमार पांडेय ने तंबाकू से हानि, उससे उत्पन्न रोगों से उपचार और इस संबंध में कानूनी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर अधिवक्ता कैलाशपति शुक्ल, आदित्य प्रसाद पांडेय, मोहन लाल मिश्र, मुन्नर राम, तहसीलदार जगदीश प्रसाद पांडेय आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कृष्णावतार त्रिपाठी राही ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed