{"_id":"6a9b12a7f183696f1d045a44","slug":"autos-parking-on-the-road-traffic-congestion-worsens-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-148163-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सड़क पर खड़े हो रहे ऑटो, बढ़ी जाम की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सड़क पर खड़े हो रहे ऑटो, बढ़ी जाम की समस्या
विज्ञापन
रजपुरा में सड़क पर आटो लगाकर सवारी भरते चालक। संवाद
जिले में ऑटो चालकों की मनमानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। त्योहारी सीजन हो या आम दिन बीच सड़क ऑटो खड़ा करना इनके लिए आम बात है।
जिले के हर बाजारों में ऑटो चालक बीच सड़क वाहन खड़ा कर सवारी बैठाने और उतारने लगते हैं। इससे जाम की समस्या के साथ व्यापारियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।
परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले भर में करीब 750 ऑटो पंजीकृत हैं। शहर के लगभग हर बाजारों में ई-रिक्शा के साथ ऑटो लोगों के लिए सुगम साधन बना रहता है। खासकर दूरदराज के इलाकों में जाने के लिए लोग इसका उपयोग करते हैं। जिले के लगभग हर बाजारों के प्रमुख चौराहों पर ऑटो चालकों की मनमानी देखने को मिलती है। ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहा, गोपीगंज के बड़ा चौराहा और मिर्जापुर तिराहा के साथ सुरियावां के अटल चौराहों हो या फिर भदोही का स्टेशन रोड हर बाजारों में करीब 20 से 25 की संख्या में ऑटो चालक खड़े रहते हैं। इन दिनों त्योहारी सीजन चल रहा है। जिससे बाजारों में भीड़भाड़ हो रही है। ऑटो चालकों की मनमानी का आलम यह है कि सड़क के बीच ही वाहन खड़ा कर सवारियों को बैठाने का काम करते हैं। जिससे कई बाद दुर्घटना की भी आशंका बन जाती है। गोपीगंज के बड़ा चौराहा के सर्विसलेन के बीचो-बीच ऑटो पार्क कर देते हैं। तिराहे-चौराहे पर खड़े यातायात पुलिसकर्मियों की भी इनको चिंता नहीं रहती है। ये जाम की समस्या को बढ़ाते हैं। वहीं दुकानदारों का व्यापार भी प्रभावित होता है।