{"_id":"6aef821d97d017c46e02a1a7","slug":"auspicious-time-for-lakshmi-puja-is-1-hour-58-minutes-bhadohi-news-c-20-1-vns1088-1609023-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त 1 घंटा 58 मिनट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त 1 घंटा 58 मिनट
विज्ञापन
कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर दीपावली मनाई जाएगी। तीन साल बाद एक बार फिर रविवार को दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। भावसिंहपुर डूहिया निवासी आचार्य दीनानाथ शुक्ल ने बताया कि दीपावली पर रविवार को मां लक्ष्मी की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:53 बजे से रात 7:51 बजे तक रहेगा। इसकी कुल अवधि एक घंटा 58 मिनट है।
उन्होंने बताया कि स्नान-ध्यान के बाद विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना और स्तुति करनी चाहिए। पूजा में कमल का फूल अवश्य शामिल करना चाहिए।
पूजा के प्रमुख मुहूर्त
- प्रदोष काल: शाम 5:31 बजे से रात 8:09 बजे तक।
- वृष लग्न: शाम 5:53 बजे से रात 7:51 बजे तक।
- कुंभ लग्न (दोपहर का मुहूर्त): दोपहर 1:22 बजे से 2:53 बजे तक।
- सिंह लग्न (रात्रि का मुहूर्त): रात 12:26 बजे से 2:40 बजे तक।