फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Attack on young man with sharp weapon

धारदार हथियार से युवक पर हमला

Thu, 10 Sep 2020 07:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
Attack on young man with sharp weapon
भदोही। कोतवाली अंतर्गत नगर के कजियाना मोहल्ले में बृहस्पतिवार को प्रात: बच्चों के विवाद में हुए मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अकरम (35) पुत्र मजीद को उपचार के लिए राजकीय महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल में भर्ती कराया जहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया है। विवाद करने वाले दोनों पक्ष आपस में पट्टिदार हैं। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी नेहाल कुरैशी को पुलिस के हवाले कर दिया। गौरतलब है कि नेहाल कुरैशी कोरोना योद्धा सफाई कर्मियों पर हमले का भी आरोपी है।
विज्ञापन

घायल अकरम के बड़े भाई लियाकत कुरैशी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि सुबह नेहाल, इरफान के घर के बच्चों से उसके घर के बच्चों के बीच विवाद हो गए। जिसमें बीच बचाव के प्रयास के आए अकरम पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। अकरम के हाथ और पैर में गंभीर चोट के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच बचाव करने में तौफिक और तौसीफ भी आंशिक रूप से घायल हो गए। घटना से आक्रोशित मौके पर मौजूद लोगों ने नेहाल को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। जानकारी हो कि नेहाल पर गत 3 मई को मोहल्ले में पालिका के सफाई कर्मियों पर भी हमला करने का आरोप है। अकरम को उपचार के लिए वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed