{"_id":"6022dd8c8ebc3e4a16720bbf","slug":"attachment-to-mla-vijay-mishra-s-son-bhadohi-news-vns5738046190","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक विजय मिश्र के बेटे के घर हुई कुर्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक विजय मिश्र के बेटे के घर हुई कुर्की
विज्ञापन
कौलापुर। रिश्तेदार का मकान और अन्य संपत्ति हथियाने के आरोप में फरार ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्र के बेटे विष्णु मिश्र की संपत्तियों को मंगलवार को पुलिस ने कुर्क किया। कोर्ट के आदेश पर पहुंची तीन थानों की फोर्स ने चार घंटे से अधिक समय तक चली कुर्की की कार्रवाई के दौरान बड़ी तादाद में सामान कमरों से बाहर फेंक दिए और उनकी लिस्ट बनाकर पुलिस लाइन भिजवा दिया।
सीजेएम कोर्ट से कुर्की का आदेश मिलने के बाद मंगलवार को पुलिस विधायक विजय मिश्र के बेटे विष्णु मिश्र की संपत्तियों की कुर्की करने धनापुर गांव पहुंची। सीओ सदर भूषण वर्मा और गोपीगंज कोतवाल केके सिंह की अगुवाई में दोपहर दो बजे के आसपास चार गाड़ियों से विधायक आवास पहुंचे गोपीगंज, ऊंज और कोइरौना थानों के लगभग 40 पुलिसकर्मियों ने कुर्की की कार्रवाई शुरू की। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं मिला। पुलिस ने विधायक आवास का ताला तोड़वाकर अंदर प्रवेश किया और सामान कब्जे में लेना शुरू कर दिया। इस बीच विधायक की पुत्री और हाईकोर्ट की अधिवक्ता सीमा पांडेय भी मौके पर पहुंच गईं। कुर्की की कार्रवाई शाम छह बजे तक चलती रही। पुलिस ने विष्णु मिश्र के जिम के सामान, बाक्स, तख्त, कुर्सियां, टेबल, कंप्यूटर के हार्ड डिस्क आदि को कब्जे में ले लिया। इस दौरान कई सामान क्षतिग्रस्त भी हो गए। कुछ कमरों के दरवाजे भी तोड़ दिए गए। पुलिस ने कमरे के अंदर कराए गए फर्नीचर के कार्य को तोड़कर देखा। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कब्जे में लिए गए सभी सामान को ट्रैक्टर पर लादकर पुलिस लाइन भेजा जाएगा।
गौरतलब है कि रिश्तेदार कृष्णमोहन तिवारी का मकान और जमीन कब्जा करने के आरोप में विधायक विजय मिश्र, पत्नी एमएलसी रामलली मिश्र और बेटे विष्णु मिश्र आरोपी हैं। इनमें से विधायक को गिरफ्तार कर आगरा जेल में निरुद्ध किया गया है। एमएलसी को जमानत मिल चुकी है, जबकि उनका बेटा विष्णु मिश्र फरार चल रहा है। इस मामले में सोमवार को सीजेएम कोर्ट ने कुर्की का आदेश दिया था।