Bhadohi: सीमा सुरक्षा पर बोले अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बीडी शास्त्री, चीन को हमारी सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब
अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बीडी शास्त्री भदोही पहुंचे। उन्होंने
कहा कि तिब्बत हमारे कलेजे का टुकड़ा है। वह हमेशा हमारे साथ रहेगा। आज सेना के छोटे लेकर बड़े अधिकारी तक देश पर जान देने का जज्बा रखते हैं। कहा कि मैं आपको आश्वस्त कर देना चाहता हूं कि हमारी सेना चीन सीमा पर जहां खड़ी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्होंने कहा कि तिब्बत हमारे कलेजे का टुकड़ा है। वह हमेशा हमारे साथ रहेगा। आज सेना के छोटे लेकर बड़े अधिकारी तक देश पर जान देने का जज्बा रखते हैं। कहा कि मैं आपको आश्वस्त कर देना चाहता हूं कि हमारी सेना चीन सीमा पर जहां खड़ी हैं। हम एक कदम उस तरफ हैं, इस तरफ नहीं। चीन सीमा को लेकर जो भी भ्रम फैलाएं जा रहे हैं, वह एकदम गलत हैं। उत्तर प्रदेश में जगह-जगह रामचरित मानस की प्रतियां जलाए जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। कहा कि मैं खुद नियमित रामचरित मानस और रामायण का नियमित पाठ करता हूं और भगवान का राम का अनन्य भक्त हूं। इसके पहले डीएम गौरांग राठी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। वहीं जवानों ने गार्ड ऑफ आनर दिया। इसके बाद अपने हम उम्र दोस्तों व परिचितों से मुलाकात कर वे भावुक हो गए।
उन्होंने बताया कि अरूणाचल की हमारी एक हजार 80 किलोमीटर की सीमा तिब्बत से मिलती है। इस सीमा पर रोड निर्माण की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। इसके लिए सीमा पर तैनात जवानों की सुरक्षा के लिए भी तमाम इंतजाम किये गए हैं। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर तक बस सेवा शुरू करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि एक भारत-श्रेष्ठ भारत की नीति के साथ पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसमें उत्तर पूर्व के आठों राज्य भी शामिल हैं वे इससे अलग कैसे हो सकते हैं वहीं काशी विश्वनाथ धाम को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की। कहा कि विश्वनाथ धाम से बनारस की पूरे विश्व में अलग पहचान बनी है।