{"_id":"dc14a18486d67f362e3b24295a6f70aa","slug":"artisan-worshiped-gods-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" पूजे गए भगवान आदि शिल्पी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजे गए भगवान आदि शिल्पी
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
Updated Fri, 18 Sep 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दूकानों, प्रतिष्ठानों में संचालकों ने आस्था पूर्वक पूजा कर धन-धान्य की कामना की। ज्ञानपुर के पटेल नगर, गोपीगंज में सजाए गए पांडालों में भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया।
भगवान विश्वकर्मा जयंती की नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों में धूम रही। शिल्पकार वर्ग के लोगों ने जहां घरों और बस्तियों में पांडाल आदि सजाकर पूजा अर्चना की वहीं प्रतिष्ठान के संचालकों ने विधि विधान पूर्वक पूजा किया। पटेल नगर स्थित भव्य पांडाल में भक्तों ने जयकारा लगाया।
इसी तरह गेराईं स्थित विद्युत उपकेंद्र, सहसेपुर उपकेंद्र, ज्ञानपुर उपकेंद्र, वहिदानगर उपकेंद्रों पर विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूजा अर्चना की। सुबह से पूजन अर्चन का शुरू हुआ दौर शाम तक चलता रहा। कई पांडालो में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया है।