फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Arrest the criminals soon, better communication with the general public

अपराधियों को शीघ्र करें गिरफ्तार, आमजन से हो बेहतर संवाद

Wed, 08 Sep 2021 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Arrest the criminals soon, better communication with the general public
पुलिस उप महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र आरके भारद्वाज की अध्यक्षता में मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा की बैठक हुई। इसमें पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी, आम जन से बेहतर संवाद स्थापित करने का निर्देश थानेदारों को दिया गया। लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस ग्रामीणों की शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करे। अगर कहीं कोई विवाद है तो उसे बीट रजिस्टर में दर्ज करें। स्वत: संज्ञान में मामला आने पर मौके पर जाकर विवाद का निपटारा कराएं।
विज्ञापन

डीआईजी ने थानेदारों को हिदायत दिया कि अवैध खनन, पशु तस्करी सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखें। रात्रि में गश्त को बढ़ाएं, जिससे चोरी की घटनाओं पर विराम लग सके। इसके बाद व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों संग बैठक की। जिसमें कहा कि व्यापारी निर्भय होकर व्यापार करें, पुलिस उनका सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि व्यापारी को किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो वह पुलिस को बता सकता है। व्यापारियों से अपील किए कि वे अपने प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं, जिससे वारदात का समय रहते पता लगाकर उन पर रोक लगाई जा सके। बाजारों में जाम की समस्या को लेकर व्यापारियों के सहयोग से ठोस समाधान निकालने की रणनीति तैयार की जाएगी। बताया कि यदि किसी व्यापारी के साथ कोई कर्मचारी दुर्व्यवहार करता है तो उस कर्मचारी के खिलाफ व्यापारी शिकायतें कर सकते हैं। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह, भदोही विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, व्यापारी नेता घनश्याम दास गुप्ता, श्रीकांत जायसवाल, दिनेश कुमार, अनिल कुमार, केके सोनी, प्रकाश सेठ, आनंद सोनी, रंजीत गुप्ता, अरविंद चौबे, ओम प्रकाश मोदनवाल, गुड्डू राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed