फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Arogya Setu app: Bhadohi tops in Mandal, still behind

आरोग्य सेतु एप: मंडल में भदोही अव्वल, फिर भी पीछे

Sat, 09 May 2020 05:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
Arogya Setu app: Bhadohi tops in Mandal, still behind
ज्ञानपुर। आरोग्य सेतु एप कराने के मामले में भदोही जिला विंध्याचल मंडल के दोनों जिलों मिर्जापुर और सोनभद्र से आगे है। यहां एक लाख छह हजार लोगों ने एप अपने स्मार्ट फोन में इंस्टॉल किया है। यद्यपि इसके बाद भी जिले की आबादी का एप इंस्टॉल करने का प्रतिशत 5.41 के आसपास ही है, जो काफी कम माना जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे का आकलन करने के लिए लोगों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। सरकार से लेकर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर इसे लेकर जागरूकता फैलाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों के साथ ही स्वयंसेवी संगठन, शिक्षा विभाग इस एप को डाउनलोड करने की मुहिम लोगों के बीच चला रहे हैं। पूर्वांचल में वाराणसी और चंदौली को छोड़ दें तो एप इंस्टॉल करने में तीसरे नंबर पर भदोही जिला है, जबकि मंडल में टॉप पर है। लेकिन, सरकार की मंशा के अनुसार लोगों ने इसे अपलोड नहीं किया है।
विज्ञापन

जिले की 2020 की प्रस्तावित आबादी 19 लाख 71 हजार है, जिसमें एक लाख छह हजार लोगों ने एप अपलोड किया है। प्रतिशत में यह आंकड़ा 5.41 है। मिर्जापुर की प्रस्तावित आबादी 31 लाख 18 हजार में एक लाख 53 हजार लोगों ने अपलोड किया, जो 4.92 फीसदी रहा। जबकि सोनभद्र की प्रस्तावित आबादी 23 लाख 26 हजार की आबादी में एक लाख 14 हजार ने आरोग्य सेतु अपलोड किया। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक चौरसिया ने कहा कि प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग आरोग्य सेतु को अपलोड कराने में जुटी है। सभी जागरूक लोगों को चाहिए कि स्वयं अपलोड करें और आसपास के लोगों से कहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 भाषाओं में है एप
ज्ञानपुर। आरोग्य सेतु एप कुल 11 भाषाओं में उपलब्ध है। यह एंड्रायड और आईओएस दोनों को सपोर्ट करता है। इस एप की मदद से यूजर्स को अपने आसपास कोरोना संक्रमित लोगों की जानकारी मिलती है। साथ ही इस एप में दिया गया सिस्टम आपको यह भी बताता है कि आप कोरोना संक्रमित हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed