Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Arnab puts a brake on paddy procurement; farmers fail to turn up at the centres

Bhadohi News: धान खरीद पर अर्नब का ब्रेक, केंद्रों पर नहीं पहुंचे किसान

Tue, 03 Nov 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Arnab puts a brake on paddy procurement; farmers fail to turn up at the centres
ज्ञानपुर। जिले में धान खरीद पर चक्रवात अर्नब का ब्रेक लग गया है। बारिश और तेज हवाओं के कारण गिरी एवं भीगी धान की फसल को किसान सुखाने में जुटे हैं। जिससे सोमवार को दूसरे दिन भी क्रय केंद्रों पर किसान नहीं पहुंच सके। विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने तीन क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था की जानकारी ली।
विज्ञापन

जिले में धान खरीद के लिए 36 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें विपणन के 17, पीसीएफ के 15 और शेष खाद्य निगम के केंद्र शामिल है। जिस पर 28 हजार 500 एमटी धान की खरीद होनी है। एक नवंबर से खरीद की औपचारिक शुरुआत हो गई। अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में किसानों ने धान की कटाई और पिटाई शुरू कर दिया तो लगा पहली नवंबर से खरीद भी शुरू हो जाएगी, लेकिन चक्रवात अर्नब ने किसानों की किए कराए पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन

खलिहान में पड़ी धान की फसल जहां भीग गई वहीं खेतों में खड़ी फसल हवाओं के कारण गिर गई। काटकर छोड़ी फसल भी पानी से प्रभावित हुआ। जिसके चलते धान की कटाई और पिटाई प्रभावित हुई। सोमवार से मौसम साफ हुआ है, जिससे आगामी तीन से चार दिनों में किसान धान की कटाई-पिटाई फिर शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्नब के कारण अभी क्रय केंद्रों पर किसान नहीं पहुंच रहे हैं। जंगीगंज, सुरियावां, मंडी समिति के क्रय केंद्रों पर किसान अभी तक नहीं पहुंचे हैं। वहीं दूसरी ओर खाद्य नियंत्रक मिर्जापुर राम प्रसाद और जिला विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने मंडी समिति के तीन क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। वहां किसानों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।

जंगीगंज धान क्रय केंद्र पर 40 हजार क्विंटल लक्ष्य
जंगीगंज। धान क्रय केंद्र जंगीगंज पर इस साल 40 हजार क्विंटल का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सोमवार को क्रय केंद्र पर कई किसान पहुंचे और विपणन निरीक्षक पंकज भारती से धान खरीद की व्यवस्था और आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी ली। इस दौरान कुछ किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री अधूरी होने के कारण धान बिक्री में आ रही परेशानी भी बताई। किसानों का कहना है कि उनके कुछ खेतों का ही फार्मर रजिस्ट्री हुआ है, जबकि शेष खेतों का रिकॉर्ड अभी दर्ज नहीं हो पाया है। इसके चलते उन्हें अपने पूरे रकबे का धान क्रय केंद्र पर बेचने में समस्या हो रही है। त्रिभुवनपुर निवासी दयाशंकर यादव भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं। उआपूर्ति बाधित होने से मशीनों के संचालन में दिक्कत आती है। ऐसे में धान खरीद प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने के लिए केंद्र पर निर्बाध बिजली आपूर्ति की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed