फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Archana Shakti from today

आदि शक्ति की अर्चना आज से

Wed, 29 Mar 2017 01:01 AM IST
भदोही
भदोही Updated Wed, 29 Mar 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
Archana Shakti from today
माता के दर्शन को पहुंचे कई राज्यों के भक्त - फोटो : अमर उजाला
ेवी आराधना के पावन पर्व चैत्र नवरात्र की तैयारियों को मंगलवार देर शाम तक अंतिम रूप दे दिया गया। ज्योतिष जानकारों के पसोपेश के बीच ज्यादातर श्रद्धालु बुधवार से नवरात्र पूजन का शुभारंभ करेंगे। पहले और आखिरी दिन व्रत रखने वालों को 29 मार्च को प्रथमा और चार अप्रैल को महाष्टमी का व्रत रखना होगा। इस बीच मंगलवार को पूजन सामग्री की खरीदारी हुई और देवी मंदिरों को विधिवत सजाकर नवरात्र पूजन के लिए तैयार कर दिया गया।  
विज्ञापन


वासंतिक नवरात्र का शुभारंभ बुधवार से हो रहा है। इसके निमित्त श्रद्धालुओं ने मंगलवार देर शाम तक कलश स्थापना और पूजन-दर्शन की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया। बुधवार को भोर से ही देवी आराधना का सिलसिला शुरू हो जाएगा। मुख्य रूप से ज्ञानपुर नगर से लगे घोपइला देवी धाम, सीतामढ़ी स्थित सीता माता मंदिर और शीतला धाम आदि देवी मंदिरों पर नवरात्र में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।
विज्ञापन


डुहियां के पं. दीनानाथ शुक्ल के मुताबिक द्वितीया तिथि का क्षय होने के कारण इस बार नवरात्र आठ दिनों का होगा। उन्होंने कहा कि काशी से प्रकाशित महावीर पंचांग के मुताबिक बुधवार को सुबह 6.32 बजे तक प्रतिपदा है। सूर्योदय से लेकर 06.32 बजे तक कलश स्थापना का उत्तम मुहुर्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष परिस्थिति में 11.35 से लेकर 12.23 बजे तक कलश स्थापना का अभिजीत मुहूर्त है। नवमी तिथि पांच अप्रैल बुधवार को है। इस दिन दोपहर 12.50 बजे तक नवरात्र संबंधी हवन-पूजन हो सकेगा। नवरात्र व्रत का पारण छह अप्रैल बृहस्पतिवार को होगा। बताया कि नव संवत्सर से शुरू हो रहे नए वर्ष का राजा बुध और मंत्री देव गुरु बृहस्पति होंगे। इसे वर्ष के लिए शुभ और लोक कल्याणकारी माना जा रहा है। दूसरी ओर नवरात्र के निमित्त बाजार में फलाहार और पूजा सामान की खरीदारी हुई। देवी मंदिरों को भी सजाया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed