फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Apar ID: Final notice to 132 recognized schools

Bhadohi News: मदरसा के प्रधानाचार्य व बेटे समेत छह पर मुकदमा दर्ज

Sat, 22 Feb 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Apar ID: Final notice to 132 recognized schools
भदोही शहर के पीरखांपुर मदरसा मदीनतुल इल्म के प्रधानाचार्य रज्जब अली व उसके बेटे अख्तर अली पर मारपीट व कुछ सामानों को लूटने के आरोप में भदोही कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद भदोही कोतवाली पुलिस ने यह मुकदमा दर्ज किया है।भदोही शहर के पचभैया निवासी सफीउल्लाह खान ने पहले भदोही कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए गुहार लगायी थी। मुकदमा न दर्ज होने के बाद सफीउल्लाह खान ने माननीय न्यायालय का दरवाजा खटखटाते हुए आरोप लगाया था कि वह मदरसा मदीनतुल इल्म में भ्रष्टाचार को लेकर एक शिकायत की थी। शिकायत से नाराज प्रधानाचार्य रज्जब अली व उसके बेटे अख्तर अली और दो व्यक्ति अज्ञात पहुंचे और उसे मारपीट कर घायल कर दिया। जाते-जाते दुकान का सामान भी उठा ले गए। न्यायालय के आदेश के बाद भदोही कोतवाली पुलिस ने प्रधानाचार्य रज्ज्ब अली, उसके बेटे अख्तर अली सहित दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed