{"_id":"6151e759af8a254ab75a94a5","slug":"another-case-filed-against-son-of-bahubali-mla-vijay-mishra-for-disobeying-order-of-court-in-bhadohi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बाहुबली विधायक विजय मिश्र के बेटे पर एक और मुकदमा दर्ज, न्यायालय के आदेश की अवहेलना पर हुई कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बाहुबली विधायक विजय मिश्र के बेटे पर एक और मुकदमा दर्ज, न्यायालय के आदेश की अवहेलना पर हुई कार्रवाई
Mon, 27 Sep 2021 09:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 27 Sep 2021 09:16 PM IST
सार
एसटीएफ की तहरीर पर पुलिस ने विधायक विजय मिश्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। न्यायालय के आदेश की अवहेलना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विधायक विजय मिश्र।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भदोही जिले के ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्र के फरार चल रहे पुत्र विष्णु मिश्र की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। सोमवार को गोपीगंज कोतवाली में न्यायालय की अवहेलना करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। यह कार्रवाई पुलिस ने एसटीएफ के इंस्पेक्टर की तहरीर पर की।
विज्ञापन
एक साल पूर्व विधायक विजय मिश्र और उनके कुनबे पर कसा शिकंजा दिन प्रतिदिन सख्त होता जा रहा है। विधायक और उनके बेटे के खिलाफ एक साल के अंदर करीब 10 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। विधायक आगरा जेल में बंद हैं जबकि एमएलसी रामलली मिश्र जमानत पर बाहर हैं। बेटा विष्णु मिश्र फरार चल रहा है।
विज्ञापन
दो माह पूर्व विधायक से जुड़े मुकदमे की विवेचना एसटीएफ को दे दी गई। गोपीगंज पुलिस ने 22 अगस्त 2021 को उनके खपटिहा और कौलापुर आवास पर नोटिस चस्पा करते हुए गांव में मुनादी कराई। जिसमें न्यायालय में हाजिर होने का फरमान सुनाया गया था।
विज्ञापन
निर्धारित तिथि तक न्यायालय में हाजिर न होने पर मामले की जांच कर रहे एसटीएफ इंस्पेक्टर ने गोपीगंज थाने में तहरीर देकर न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने का आरोप लगाया। जिस पर कार्रवाई करते हुए गोपीगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कहा कि कोर्ट की अवहेलना में कार्रवाई की गई है।