{"_id":"66ed6142463711ea49082e8d","slug":"another-case-against-bhadohi-mla-zahid-beg-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही विधायक जाहिद बेग पर एक और मुकदमा, 50 अज्ञात समर्थकों पर भी केस, पुलिस की वर्दी फाड़ने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही विधायक जाहिद बेग पर एक और मुकदमा, 50 अज्ञात समर्थकों पर भी केस, पुलिस की वर्दी फाड़ने का आरोप
Fri, 20 Sep 2024 05:20 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Fri, 20 Sep 2024 05:20 PM IST
सार
विधायक जाहिद बेग के खिलाफ कोर्ट में आत्मसमर्पण के दौरान पुलिसकर्मियों से हाथापाई एवं मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके साथ ही विधायक के 40 से 50 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया। चौकी प्रभारी न्यायालय की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई। एक सप्ताह के अंदर विधायक पर तीसरा मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
भदोही विधायक जाहिद बेग
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
भदोही विधायक जाहिद बेग की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है।चौकी प्रभारी न्यायालय की तहरीर पर अब विधायक पर एक और केस दर्ज किया गया है आरोप है कि विधायक और उनके समर्थकों ने आत्मसमर्पण के दौरान वर्दीधारियों से बदसलूकी की और वर्दी भी फाड़ दी ।जिसके बाद अब विधायक समर्थकों पर भी कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि विधायक के आवास पर आठ सितंबर को नौकरानी ने आत्महत्या कर ली थी। अफसरों की जांच के दौरान एक नाबालिग नौकरानी बरामद की गई थी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ बाल श्रम अधिनियम एवं आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
करीब चार दिनों तक पुलिस को चकमा दे रहे भदोही विधायक बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे एमपीएमएलए कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। जहां कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। चौकी प्रभारी न्यायालय अवधेश सिंह ने ज्ञानपुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वारंटी भदोही विधायक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम न्यायालय के गेट संख्या तीन पर पहुंची। जहां विधायक और उनके समर्थकों ने पुलिस के साथ हाथापाई की और वर्दी को फाड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने विधायक और उनके 40-50 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानपुर अरूण कुमार दूबे ने कहा कि वर्दी फाड़ने और पुलिसकर्मियों से मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।