फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Annu topped the district in High School, while Saurabh Sahu topped in Intermediate.

Bhadohi News: हाईस्कूल में अन्नू और इंटर में सौरभ साहू ने किया जिला टाॅप

Fri, 24 Apr 2026 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Annu topped the district in High School, while Saurabh Sahu topped in Intermediate.
हाईस्कूल की टापर अन्नू मौर्य। - 96.17 फीसदी
ज्ञानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बृहस्पतिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। जिले के होनहारों ने उम्मीद से भी बेहतर प्रदर्शन किया है। कामता प्रसाद इंटर कॉलेज खरगापुर की अन्नू मौर्य ने 96.17 फीसदी अंक प्राप्त कर हाईस्कूल और शहीद नरेश इंटर कॉलेज खमरिया के सौरभ साहू ने 93 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में टाॅप किया। हाईस्कूल में 95.78 फीसदी और इंटरमीडिएट में 82.21 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए।
विज्ञापन

मार्च महीने में यूपी बोर्ड की परीक्षा समाप्त हो गई। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले करीब 55 हजार विद्यार्थियों का इंतजार बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया। अपराह्न चार बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परिणाम जारी कर दिया। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से जारी परिणाम में कामता प्रसाद इंटर कॉलेज खरगापुर की अन्नू मौर्य ने 96.17 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में टाॅप किया और प्रदेश के टाॅपटेन में जगह बनाने में सफल रहीं। 2026 की परीक्षा में हाईस्कूल में पंजीकृत 27 हजार 545 विद्यार्थियों में 25 हजार 129 सफल हुए। करीब एक हजार विद्यार्थी फेल हो गए। इंटरमीडिएट में कुल 28 हजार 143 में 22008 छात्र-छात्राएं सफल हुए, जबकि करीब साढ़े चार हजार असफल हो गए। उधर, यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह रहा। दोपहर बाद से ही विद्यार्थी मोबाइल फोन पर वेबसाइट पर नजरें टिकाए रहे। अपराह्न चार बजे जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, परिणाम देखने के लिए सभी रोल नंबर डालने लगे। जो अच्छे नंबर से उत्तीर्ण हुआ, वह खुशी से झूम उठा, जबकि जिनके नंबर उम्मीद के हिसाब से कम मिले, वे मायूस दिखे। मोबाइल फोन में परिणाम देखने के बाद साइबर कैफे पर विद्यार्थी प्रिंट निकलवाने पहुंच गए। इससे साइबर कैफे में काफी भीड़ दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed