{"_id":"66cc2db222358e92d908a203","slug":"anm-asked-for-three-thousand-rupees-from-delivery-victim-investigation-done-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-115859-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: प्रसव पीड़िता से एएनएम ने मांगे तीन हजार रुपये, हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: प्रसव पीड़िता से एएनएम ने मांगे तीन हजार रुपये, हुई जांच
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज के छत्रशाहपुर उपकेंद्र पर एएनएम ने प्रसव कराने के बाद पीड़िता के परिजनों से तीन हजार रुपये की मांग कर ली। इसकी शिकायत परिजनों ने जिलाधिकारी से कर दिया। डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने प्रथम दृष्टया जांच में उपकेंद्र पर तैनात एएनएम चंदा देवी और अधीक्षक आशुतोष पांडेय का वेतन रोक दिया। एसीएमओ ने जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट मांगी।
आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर सरकार गंभीर है। वहीं जिले के कुछ स्वास्थ्यकर्मी इसमें भी भ्रष्टाचार फैला रहे हैं। ताजा मामला प्रसव पीड़िता से तीन हजार रुपये लेने का सामने आया है। उपकेंद्र छत्रशाहपुर में एएनएम की ओर से प्रसव पीड़िता से पैसे मांगने के मामले में स्वास्थ्य विभाग सकते में आ गया है। ऐसा नहीं कि यह नया मामला है। पहले भी कई मामले आए, लेकिन विभागीय कृपा से कोई कार्रवाई न होने से भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मियों का हौसला बुंलद हो जाता है।
20 अगस्त को विकास गौतम अपनी पत्नी का प्रसव कराने छत्रशाहपुर केंद्र पर पहुंचे। प्रसव के उपरांत एएनएम चंदा देवी ने मरीज से 3000 रुपये की मांग की। पीड़ित ने इसकी शिकायत डीएम से की। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने एसीएमओ डॉ. बीएन सिंह को मामले की जांच सौंपी है। तीन दिनों में रिपोर्ट देने के लिए कहा। अधीक्षक गोपीगंज का एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। एएनएम का अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।