फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ankit's name is registered in the voter list of 9 villages, Ajay's in 15, and Sunil's in 18 villages.

Bhadohi News: अंकित का नौ, अजय का 15, सुनील का 18 गांवों की मतदाता सूची में दर्ज है नाम

Wed, 14 Jan 2026 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Ankit's name is registered in the voter list of 9 villages, Ajay's in 15, and Sunil's in 18 villages.
ज्ञानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची की अनंतिम सूची बीते 23 दिसंबर को आयोग ने जारी कर दिया था। इसमें डुप्लीकेट वोटरों का दायरा बढ़ गया है। भदोही में अब तीन लाख 91 हजार डुप्लीकेट मतदाता चिह्नित हुए हैं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की अनंतिम सूची में कसियापुर गांव निवासी अंकित का नाम जिले के अलग-अलग गांव में नौ जगह पर है। इसी गांव के अजय कुमार का नाम 15 जगह दर्ज है।
विज्ञापन

सभी नामों में पिता का नाम अलग-अलग है। बवईं गांव के सुशील कुमार का नाम 18 स्थानों पर दर्ज है।
बीते अक्तूबर महीने में एआई ने दो लाख 34 हजार डुप्लीकेट वोटर पकड़े थे। आयोग के निर्देश पर इन वोटरों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 20 फरवरी तक आधार कार्ड के अंतिम चार अंक मतदाता बता करके सत्यापन करा सकेंगे। सत्यापन के बाद मार्च में सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 546 ग्राम पंचायतें, 26 जिला पंचायत, 835 क्षेत्र पंचायत के साथ नौ हजार के करीब ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव होने हैं।
प्रशासन ने 1272 बीएलओ लगाकर मतदाता सूची का सत्यापन कराया था। 23 दिसंबर 2025 को अनंतिम सूची जारी किया था।
पंचायत चुनाव की अनंतिम मतदाता सूची में एक ही नाम के कई पंजीकरण पाए गए हैं। इससे एक मतदाता का नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज होने की संभावना जताई जा रही है।
इसको ध्यान में रखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की एक विस्तृत सूची जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed