फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Angry woman with cousin father-in-law climbed on water tank with innocent child

चचेरे ससुर से नाराज महिला मासूम बच्चे को लेकर पानी टंकी पर चढ़ी

Fri, 08 Oct 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Angry woman with cousin father-in-law climbed on water tank with innocent child
कोतवाली क्षेत्र के कसिदहां गांव में बृहस्पतिवार की सुबह उस समय भागदौड़ शुरू हो गई जब नीलम देवी पत्नी संजय डेढ़ वर्षीय बच्चे के साथ पेयजल आपूर्ति वाली टंकी पर चढ़ गई। वह अपने चचेरे ससुर से नाराज थी। मौके पर पहुंची पुलिस व तहसीलदार सदर ने महिला को समझा या तब जाकर करीब ढाई घंटे के बाद वह नीचे उतरी।
विज्ञापन

नीलम देवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसे सरकारी आवास मिला है और आवास को उसी आबादी की जमीन पर बनवाना चाहती है जहां वह इस समय रह रही है, लेकिन चचेरे ससुर नहीं बनने दे रहे हैं। पुलिस के अनुसार जिस जमीन पर वह आवास बनवाना चाहती है वह हिस्सा अब चचेरे ससुर राजकुमार को बंटवारे में मिल गया है, लेकिन नीलम उक्त जमीन को छोड़ने के लिए राजी नहीं है। इसको लेकर आए दिन दोनों पक्ष में वाद-विवाद भी होता रहता है। इसी बात से नाराज होकर चार नाबालिग पुत्रियों को साथ लेकर चार वर्ष से बंद पड़ी पेयजल टंकी पर चढ़ने लगी जिसको देखकर ग्रामीणों ने उसकी पुत्रियों को रोक लिया, लेकिन नीलम डेढ़ वर्षीय पुत्री को लेकर टंकी पर चढ़ गई। किसी अनहोनी के भय से ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कोमलराम, जिला पंचायत सदस्य विशुन कन्नौजिया ने बताया कि वह जानबूझकर बंटवारे की जमीन पर आवास बनवाने की जिद कर रही है। पूर्व के दिनों में भी उसे कई बार समझाने का कोई असर नहीं है। तहसीलदार सदर तनुजा निगम ने कहा कि पुत्री समेत नीलम को सुरक्षित पेयजल टंकी से उतरवाकर समझाते हुए घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed