{"_id":"615f40308ebc3e05ad22d566","slug":"angry-woman-with-cousin-father-in-law-climbed-on-water-tank-with-innocent-child-bhadohi-news-vns616018654","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे ससुर से नाराज महिला मासूम बच्चे को लेकर पानी टंकी पर चढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचेरे ससुर से नाराज महिला मासूम बच्चे को लेकर पानी टंकी पर चढ़ी
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के कसिदहां गांव में बृहस्पतिवार की सुबह उस समय भागदौड़ शुरू हो गई जब नीलम देवी पत्नी संजय डेढ़ वर्षीय बच्चे के साथ पेयजल आपूर्ति वाली टंकी पर चढ़ गई। वह अपने चचेरे ससुर से नाराज थी। मौके पर पहुंची पुलिस व तहसीलदार सदर ने महिला को समझा या तब जाकर करीब ढाई घंटे के बाद वह नीचे उतरी।
नीलम देवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसे सरकारी आवास मिला है और आवास को उसी आबादी की जमीन पर बनवाना चाहती है जहां वह इस समय रह रही है, लेकिन चचेरे ससुर नहीं बनने दे रहे हैं। पुलिस के अनुसार जिस जमीन पर वह आवास बनवाना चाहती है वह हिस्सा अब चचेरे ससुर राजकुमार को बंटवारे में मिल गया है, लेकिन नीलम उक्त जमीन को छोड़ने के लिए राजी नहीं है। इसको लेकर आए दिन दोनों पक्ष में वाद-विवाद भी होता रहता है। इसी बात से नाराज होकर चार नाबालिग पुत्रियों को साथ लेकर चार वर्ष से बंद पड़ी पेयजल टंकी पर चढ़ने लगी जिसको देखकर ग्रामीणों ने उसकी पुत्रियों को रोक लिया, लेकिन नीलम डेढ़ वर्षीय पुत्री को लेकर टंकी पर चढ़ गई। किसी अनहोनी के भय से ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कोमलराम, जिला पंचायत सदस्य विशुन कन्नौजिया ने बताया कि वह जानबूझकर बंटवारे की जमीन पर आवास बनवाने की जिद कर रही है। पूर्व के दिनों में भी उसे कई बार समझाने का कोई असर नहीं है। तहसीलदार सदर तनुजा निगम ने कहा कि पुत्री समेत नीलम को सुरक्षित पेयजल टंकी से उतरवाकर समझाते हुए घर भेज दिया गया है।