फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Angry farmers demonstrated due to non-repair of road

सड़क की मरम्मत न होने से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन

Mon, 29 Aug 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers demonstrated due to non-repair of road
ऊंज। एक दशक से बदहाल सड़क की मरम्मत न होने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को कुरमैचा गांव में लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि विभागीय लापरवाही के कारण सड़क नहीं बन सकी। जिससे उक्त मार्ग से चलना मुश्किल हो गया है। कई बार शिकायत की गई, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि हाईवे स्थित ऊंज बाजार से उक्त सड़क कुरमैचा, सींकीचौरा, चौराकला होकर पड़ोसी जिला प्रयागराज को जोड़ती है और कुल लंबाई लगभग तीन किमी से अधिक है। 10 वर्ष पूर्व सड़क का निर्माण तो करा दिया गया लेकिन रखरखाव के नाम पर अभी तक मात्र उपेक्षा ही बरती जा रही है। आवागमन करने वाले यह नहीं समझ पा रहे हैं कि गड्ढे में सड़क है या सड़क पर गड्ढा है। गड्ढा तो बानगी भर है पूरी सड़क की गिट्टी उखड़ जाने से प्रतिदिन स्कूली बच्चे गिर कर घायल होते हैं। एक-दूसरे गांवों को पहुंचने वाले पैदल यात्रा करने से कतराते हैं। बाइक, आटो, चार पहिया वाहन चालक रिजर्व सवारी लेकर जाना नहीं चाहते। सड़क का नवीनीकरण न होने पर अधिशासी अभियंता का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में बेचनराम गौड़, धर्मराज बिंद, महेंद्र बिंद, मिश्रीलाल गौड़, रामदास, भगवानदास, विनोद शर्मा आदि रहे। जेई लोक निर्माण आलोक कुमार ने कहा कि ऊंज-कुरमैचा सड़क का मामला विभाग में आया है। बजट न होने से अभी नई सड़कों की मरम्मत नहीं होगी। निरीक्षण कर नवीनीकरण के लिए प्रस्ताव दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed