फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Angered by the death of the innocent, the ruckus of the family, demand for investigation

मासूम की मौत से नाराज परिजनों का हंगामा, जांच की मांग

Thu, 11 Nov 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Angered by the death of the innocent, the ruckus of the family, demand for investigation
वहिदानगर। कोइरौना थाना क्षेत्र के कोटिया गांव में टीका लगने के 24 घंटे के भीतर एक मासूम की मौत से नाराज परिजनों ने बृहस्पतिवार को गांव में ही हंगाम करना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर मामले को शांत कराया। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने भी मामले की जांच शुरू कर दी। बुधवार को कोटिया गांव निवासी गुड्डू के पांच माह के पुत्र युवराज को बुधवार को ही कोइरना बाजार में स्थिति उपकेंद्र पर टीका लगाया गया था। टीका लगने के बाद परिवार के लोग बच्चे को लेकर घर चले गए। रात में अचानक हालत बिगड़ने लगी। सुबह तक बच्चे की मौत हो गई। इससे नाराज परिवार के लोग हंगामा करना शुरू कर दिए। देखते ही देखते कई ग्रामीण इकठ्ठा हो गए और टीका लगाने वाले स्वास्थ्य कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी करना शुरू कर दिया। परिजनों ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघ से संबद्घ एक स्वास्थ्य कर्मी ने बुधवार के दिन बच्चे को टिका लगाने पर बच्चे की हालत बिगड़ गई। किसी तरह रात बीतने पर जब सुबह बच्चे को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जाती तब तक मौत हो गई। हंगामा करते समय बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने आरोप लगाया कि पूर्व के दिनों में हुई शिकायत के बाद न जिम्मेदार अधिकारी स्वास्थ्य कर्मी को उक्त गांव से हटा सके हैं न किसी प्रकार की कार्रवाई की जाती है। कुछ लोगों का यह भी आरोप रहा कि स्वास्थ्य कर्मी टीकाकरण करने के बाद बचे टिके को आइसबाक्स में नहीं रखता। घंटे-दो घंटे पर आने वाले बच्चों में उसी टीके को लगाते ही हालत बिगड़ने लगती है। मृतक के पिता गुड्डू, ग्राम प्रधान सुनील सरोज, विकास सिंह आदि ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी को न हटाने पर सीएमओ का भी घेराव किया जाएगा। डीघ प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.अमर बहादुर ने बताया कि टिका लगने के बाद बच्चे की हुई मौत के मामले में जिला स्तरीय टीम ने टिके की जांच की है। रिपोर्ट आने पर स्वास्थ्य कर्मी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed