फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Anger over power cuts in scorching summer fair

भीषण गर्मी में बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा

Sun, 07 Jun 2015 02:13 AM IST
Anger over power cuts in scorching summer fair
Anger over power cuts in scorching summer fair Updated Sun, 07 Jun 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
Anger over power cuts in scorching summer fair

विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने ज्ञानपुर की दुर्गागंज त्रिमुहानी पर जमकर नारेबाजी की और अधिकारियों पर बिजली समस्या उत्पन्न कर सपा सरकार को बदनाम करने आरोप लगाया। चेतावनी दी कि यदि समस्या का निदान नहीं किया गया तो विरोध तेज होगा।


प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बिजली कटौती के चलते भीषण गर्मी और उमस में जीना मुश्किल हो गया है। बिजली आपूर्ति के रोस्टर को दरकिनार कर दिया गया है।

बिजली कब आती है और कब जाती है, किसी को जानकारी नहीं हो पाती। विभागीय अधिकारी आम आदमी की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

 कहा कि रात में कई घंटे की लगातार कटौती तो लोगों की नींद हराम हो गई है। अशोक कुमार दुबे कोको के नेतृत्व में पंखे लेकर विरोध में उतरे नागरिकों ने आरोप लगाया कि जान बूझकर बिजली कटौती की जा रही है। बिजली न रहने से कूलर और पंखे बेकार साबित हो रहे हैं।

 इसके चलते समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। बिजली न रहने से गर्मी और उसम की चपेट में आकर लोग बीमार पड़ रहे हैं। साथ ही नगर के लोग चिड़चिड़े होते जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने बिजली समस्या को लेकर जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। कहा कि जनपद के तीनों विधायक सत्ता पक्ष के हैं। इसके बाद भी बिजली की समस्या गंभीर ही है। नागरिकों ने जनप्रतिनिधियों और जिलाधिकारी से जिले में व्याप्त बिजली की समस्या का निदान करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में उमेश कुमार, रमेशचंद, अभय, अनिल दुबे, सुमित, टुनटुन, ताबीर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed