फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Anger over power cuts chips

बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा

Fri, 14 Aug 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Fri, 14 Aug 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
Anger over power cuts chips
 इस दौरान  सभा में वक्ताओं ने कहा कि सपा सरकार
विज्ञापन
जनता को झूठे सब्जबाग दिखा रही है।  रात भर कटौती से जनजीवन बेहाल है, लेकिन पार्टी खुद अपनी पीठ थपथपा रही है।
 इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी की।
 शाम को एक्सईएन की ओर से आश्वासन दिए  जाने के बाद आंदोलन समाप्त हुआ। ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व व्यवस्था सुधार  के लिए भाजपा विभागीय अधिकारियों को चेतावनी दी थी।

चेतावनी स्वरूप  48 घंटे की समय सीमा बीत जाने के बाद भी आपूर्ति में सुधार नहीं होने पर  बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे दो दर्जन से अधिक भाजपा कार्यकर्ता उपकेंद्र  पहुंचे और धरने पर बैठ गए।
 इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सपा सरकार पर  जनभावनाओं की कद्र न करने का आरोप लगाया।
 वरिष्ठ नेता डा. आरके पटेल ने कहा  की न दिन में चैन है ना रात को सुकून। अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं। मनमानी  पर उतारू हैं, लेकिन उन्हें कोई रोकने वाला नहीं है। कहा कि 24 घंटे में  मुश्किल से छह घंटे बिजली देकर सपा सरकार वाहवाही लूट रही है।
 उधर जनता रात  रात पर जागकर बिताने को मजबूर है। विनीत बरनवाल ने कहा कि उमस भरी गर्मी  में बिजली बगैर लोग बैचैन हैं।
यह सरकार त्योहारों पर बिजली ठीक देने की  बात करती है, लेकिन त्योहारों पर भी बिजली नहीं मिल पा रही है।  प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रात्रिकालीन कटौती की बात सोच कर ही लोगों की  नींद उड़ जाती है।
 लोग ठीक से भोजन तक नहीं कर पा रहे हैं। कभी रात एक बजे  तो कभी दो बजे बिजली आती है। यही है, तीनों विधानसभा सीटें जीतने वाली  सरकार का वादा।
धरने में रवींद्र मौर्य, धर्मराज गुप्ता, सुभाष मौर्य,  राकेश दूबे, ब्रम्ह जायसवाल, रवींद्र दूबे, शिवशंकर सिंह, अखंड प्रताप  सिंह, योगेंद्र सिंह, रवि जयसवाल, अंकित बरनवाल, पवन कुमार, राज यादव, मो.  अहसान, शोएब अख्तर, सुनील सिंह, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed