फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Anger erupted over atrocities on Hindus in Bangladesh, effigy burnt

Bhadohi News: बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार को लेकर फूटा गुस्सा, फूंका पुतला

Tue, 03 Dec 2024 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Anger erupted over atrocities on Hindus in Bangladesh, effigy burnt
गोपीगंज। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दू, जैन, बौद्ध व ईसाई परिवारों के उत्पीड़न और अल्पसंख्यकों को जबरन मुस्लिम बनाने के कृत्य को लेकर लोगों में आक्रोश है। सोमवार को काली देवी स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में हनुमानगढ़ी सेवा समिति के लोगों ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला फूंका। लोगों ने कहा कि बांग्लादेश में हिन्दू समेत अन्य अल्पसंख्यक परिवारों को जबरन मुस्लिम बनाने का दबाव बनाया जा रहा है। इस्लाम नहीं स्वीकारने पर लोगों की सामूहिक हत्या और छोटी बच्चियों व महिलाओं के साथ अभद्रता के साथ उनकी घर, जमीन पर जबरदस्ती कब्जा किया जा रहा है। इसमें वहां की सरकार भी ऐसे लोगों का साथ दे रही है। जिससे उन लोगों का मन बढ़ता जा रहा है। कहा कि विश्व के सभी सनातनी हिंदू भाइयों का गुस्सा बांग्लादेश सरकार के खिलाफ बढ़ता जा रहा है। लोगों ने भारत सरकार से मांग किया कि वहां रह रहे हिन्दुओं की सुरक्षा के प्रति कठोर कदम उठाए। जिससे विश्व में एक संदेश जाए। इस मौके पर विजय साहू, मनोज जायसवाल, राम लखन प्रजापति, मोहन मुरारी बरनवाल, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed