{"_id":"6a94817c98a89d34e605265d","slug":"andhra-pradeshs-muralikrishna-lifted-620-kg-bhadohi-news-c-313-1-svns1007-159229-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: आंध्र प्रदेश के मुरलीकृष्ण ने उठाया 620 किलो भार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: आंध्र प्रदेश के मुरलीकृष्ण ने उठाया 620 किलो भार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप और स्पेशल ओलंपिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। पुरुषों के 59 किलो भार वर्ग में आंध्र प्रदेश के डी. मुरलीकृष्ण ने कुल 620 किलो भार उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया। महाराष्ट्र के योगेश गुंड 605 किलो भार उठाकर दूसरे स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और दिलदारनगर नगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जायसवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। माउंट लिट्रा जी स्कूल के निदेशक मोहित श्रीवास्तव, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, प्रदेश महासचिव अमित राय, चीफ ऑफ पैटर्न पुरन सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार कुदरोली और राष्ट्रीय महासचिव पीजे जोसेफ ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता की शुरुआत की।
महिला वर्ग के 47 किलो भार वर्ग में महाराष्ट्र की काजल बनखरे ने 407.5 किलो भार उठाकर पहला स्थान हासिल किया। केरल की मिधुना थॉमस ने 370 किलो के साथ दूसरा और तेलंगाना की तुलसी कोपू ने 275 किलो के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
वहीं 52 किलो भार वर्ग में उत्तर प्रदेश की सलोनी जोशी ने 447.5 किलो भार उठाकर बाजी मारी। गुजरात की रोहित अंजना बी ने 445 किलो के साथ दूसरा और महाराष्ट्र की सुष्मिता देशमुख ने 367.5 किलो के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के संचालन में महासचिव अमित राय, एशिया चैंपियन अरविंद शर्मा, संजीव सिंह, पुनीत सिंघल, अमित सैनी, प्रशांत राय, सत्यम और रोहित तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -