फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Anarchists ransacked the house and set fire

अराजकतत्वों ने तोड़फोड़ कर घर में लगाई आग

Wed, 30 Jun 2021 05:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 05:33 PM IST
विज्ञापन
Anarchists ransacked the house and set fire
थाना क्षेत्र के टिकैतपुर गांव में मंगलवार की रात अराजक तत्वों ने राजकुमार सिंह के घर में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। जानकारी पर 112 नंबर पुलिस ने जांच कर घटना के बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन अराजकतत्वों का राज नहीं खुल सका। पीड़ित राजकुमार सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बस्ती के बाहर भी उन्होंने एक घर बनवाया है जिसमें रहने के लिए पुत्र प्रतिदिन रात में सोने के लिए जाता है और दिन के समय मकान में ताला बंद रहता है। रात में किसी के न रहने का लाभ उठाकर मनबढ़ अराजकतत्वों ने ताला तोड़कर अंदर घुस गए और कीमती सामानों को तोड़फोड़कर आग लगा दी। आसपास के लोगों की सहयोग से आग पर काबू पाया। प्रभारी निरीक्षक चौरी रामदरश ने बताया कि अराजक तत्वों को चिह्नित करने के लिए पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed