फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   An oath was taken to keep the village clean

Bhadohi News: पंचायत दिवस पर गांव को स्वच्छ रखने की शपथ ली गई

Fri, 25 Apr 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
An oath was taken to keep the village clean
ज्ञानपुर। राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें गांव को साफ-सुंदर एवं सुजल बनाने पर जोर दिया गया और गांव को स्वच्छ रखने की शपथ ली गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव कार्यक्रम को देखा गया।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि गांव को साफ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। सफाई और पानी जीवन के महत्वपूर्ण है। इसलिए गांव को स्वच्छ एवं सुजल बनाए रखने की जरूरत है। डीपीआरओ संजय कुमार मिश्रा, डीसी स्वच्छता सरोज पांडेय ने भी कई महत्वपूर्ण बिंदुओ पर प्रकाश डाला। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वच्छ सुजल गांव का शपथ लिया।
विज्ञापन

इसी तरह औराई, सुरियावां, डीघ, भदोही, ज्ञानपुर और अभोली ब्लॉक में शपथ दिलाई गई।
ग्राम पंचायतों में सफाई अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed